पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कांचरापाड़ा के फोरमैन कॉलोनी में हरनेट इंग्लिश मीडियम स्कूल का एक कमरा लंबे समय से बंद था। एक सीक्रेट सोर्स से सूचना मिलने पर, बीजपुर पुलिस स्टेशन ने बुधवार देर रात को लंबे समय से बंद कमरे में छापा मारा तो वहां नोटों कों जखीरा मिला। इसे देख पुलिस की टीम दंग रह गई।
नोटों को गिनने के लिए मंगाई गईं 3 मशीनें
कमरे में मिले नोट इतने ज्यादा थे कि उन्हें हाथ से गिनना संभव नहीं था। पुलिस की टीम ने नोटों की गिनती के लिए तीन मशीनों को मंगावाया। सुबह 5.30 बजे तक गिनती का काम पूरा हुआ। स्कूल के बंद कमरे से 1.77 करोड़ रुपये बरामद किए गए।
असिस्टेंट अकाउंटेंट और कैशियर गिरफ्तार
पुलिस ने स्कूल के कैशियर अविक नाथ और असिस्टेंट अकाउंटेंट सायन घोष को पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। कैशियर इस बात का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका कि इतने पैसे कैसे रखे गए थे।
स्थानीय लोगों का दावा ये है ब्लैकमनी
इलाके के लोगों ने दावा किया कि यह पैसा कांचरापाड़ा म्युनिसिपैलिटी के म्युनिसिपल प्रधान और कमल अधिकारी का है। यह कमल अधिकारी हरनेट स्कूल का प्रेसिडेंट है। स्थानीय लोगों का दावा है कि ब्लैकमनी उसने यह यहां पर रखी हुई थी।
प्रिंसिपल ने कहा ये पैसा बच्चों के एडमिशन का
हालांकि, स्कूल के प्रिंसिपल विकास चंद्र पाल ने कहा कि यह पैसा स्कूल में एडमिशन लिए गए बच्चों के एडमिशन का पैसा है, इसके अलावा किताब का भी पैसा है। अकाउंट सेक्शन में सही समय पर बैंक में जमा नहीं किया था।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
इन सब की पूछताछ के बीच सेंट्रल फोर्स की कड़ी सुरक्षा में पुलिस की टीम पैसे गिनने के बाद नोटों के बंडल को ले गई। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीम अभी कई और लोगों से पूछताछ कर पता लगाएगी कि आखिर इतनी मोटी रकम स्कूल के कमरे में आई कैसे।
ये भी पढ़ें: