1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब यूपी के सभी मेडिकल मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में बनेगी ‘धर्मांतरण रोकथाम सेल’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सख्त आदेश

अब यूपी के सभी मेडिकल मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में बनेगी ‘धर्मांतरण रोकथाम सेल’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सख्त आदेश

 Published : Jun 11, 2026 09:53 am IST,  Updated : Jun 11, 2026 10:19 am IST

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही संदिग्ध गतिविधि पर खास तौर पर नजर रखी जाएगी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और अस्पताल की सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और अस्पताल की सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI AND PIXABAY

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सख्त कदम उठाए हैं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के सभी मेडिकल संस्थानों में धर्मांतरण रोकने के लिए विशेष सेल गठित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। 

KGMU में धर्मांतरण का मामला

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) में हाल में आए कथित धर्मांतरण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

तत्काल कार्रवाई के आदेश

राज्यपाल के इस आदेश में छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क नजर रखना, शैक्षणिक परिसर में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना, प्राप्त शिकायतों पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश हैं।

निगरानी व्यवस्था सख्त करने की तैयारी

नियमों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी देना भी शामिल हैं। राज्यपाल के निर्देश के बाद प्रदेश भर के मेडिकल इंस्टीट्यूट में निगरानी व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी तेज हो गई है।

लखनऊ के KGMU में धर्मांतरण का मामला

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में दिसंबर 2025 के धर्मांतरण का मामला सामने आया था। केजीएमयू के पैथोलॉजी विभाग में कार्यरत महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने 23 दिसंबर 2025 को लखनऊ के चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 

जबरन इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव

उसने अपने सहयोगी डॉक्टर रमीज़ुद्दीन नायक (उर्फ रमीज मलिक) पर आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, निजी वीडियो और फोटो से ब्लैकमेल किया, गर्भपात कराया और जबरन इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसने पहले भी एक महिला को धर्मांतरण करवाकर शादी की थी। 

सख्ती से किया जाए लागू

इस घटना के बाद राज्य सरकार अलर्ट हो गई। पुलिस की टीम ने मामले की कार्रवाई की। वहीं, अब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी राज्य के अन्य मेडिकल और डेंटल कॉलेज में धर्मांतरण की ऐसी स्थिति न बने इसके लिए धर्मांतरण रोकथाम सेल बनाए जाने का आदेश दिया है। इसे राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में सख्ती से लागू भी कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 

'आज आपके जन्मदिन पर बस इतना कहना चाहती हूं', लालू यादव के बर्थडे पर बेटी रोहिणी आचार्य का भावुक पोस्ट, जानिए क्या कहा

4 बेटियां और कोई बेटा नहीं, गांववालों ने महिला को बताया डायन, खंभे से बांधकर की पिटाई, थाने पहुंची पीड़िता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।