A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राहुल गांधी, फिर उत्तराखंड दौरे पर निकलेंगे

डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राहुल गांधी, फिर उत्तराखंड दौरे पर निकलेंगे

तीन जून को डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी शामिल होंगे। वहीं, 4 और 5 जून को राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे।

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार- India TV Hindi
Image Source : PTI राहुल गांधी और डीके शिवकुमार

कर्नाटक की राजनीति इन दिनों चर्चा में है। राज्य में सत्ता की कमान अब पूरी तरह से बदलने जा रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद, कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। 

डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। बेंगलुरु में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद राहुल गांधी अपने अगले मिशन पर निकल जाएंगे। वे 4 और 5 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी 4 जून को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पौड़ी का रुख करेंगे, जहां वे पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। 5 जून को राहुल गांधी देहरादून और मसूरी में कांग्रेस नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी मिलने के बाद डीके शिवकुमार जरूर राहत की सांस ले रहे हैं, लेकिन कैबिनेट को लेकर पेच फंसा हुआ है। कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया नई कैबिनेट को अंतिम रूप देने के लिए आज दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि, उनकी वापसी का कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं किया गया है।

डीके शिवकुमार को बीते शनिवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत कुल 34 मंत्रियों की व्यवस्था है। ऐसे में मंत्री पद के दावेदारों की बड़ी संख्या और सीमित पदों को देखते हुए शिवकुमार के सामने संतुलन बनाए रखने की चुनौती है।

ये भी पढ़ें-

अखिलेश यादव के जुड़वां बच्चों के बर्थडे पर सामने आई उनकी नई तस्वीर, रिंकू सिंह की मंगेतर के साथ आए नजर

कोलकाता के खाद्य भवन में बड़ा हादसा, 5वीं मंजिल से गिरे बड़े सरकारी अधिकारी; अस्पताल में एडमिट

Latest India News