1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव के जुड़वां बच्चों के बर्थडे पर सामने आई उनकी नई तस्वीर, रिंकू सिंह की मंगेतर के साथ आए नजर

अखिलेश यादव के जुड़वां बच्चों के बर्थडे पर सामने आई उनकी नई तस्वीर, रिंकू सिंह की मंगेतर के साथ आए नजर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 01, 2026 03:58 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 04:18 pm IST

सांसद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए टीना यादव और अर्जुन यादव को जन्मदिन की बधाई दी। टीना और अर्जुन, दोनों अखिलेश यादव और डिंपल यादव के जुड़वां बच्चे हैं।

अखिलेश यादव के जुड़वां बच्चों के साथ प्रिया सरोज- India TV Hindi
अखिलेश यादव के जुड़वां बच्चों के साथ प्रिया सरोज Image Source : (INSTAGRAM/@IPRIYASAROJMP)

राजनीतिक परिवारों के बच्चे अक्सर कैमरों और सुर्खियों से दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन जब भी उनकी कोई झलक मिलती है, तो वह चर्चा का विषय बन जाती है। आज सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर देखने को मिली, जब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के जुड़वां बच्चों- टीना यादव और अर्जुन यादव की नई तस्वीर सामने आई।

दरअसल, यह तस्वीर समाजवादी पार्टी की सांसद और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। प्रिया ने टीना और अर्जुन को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई देते हुए एक बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर की है, जिसमें सभी का पारंपरिक और एलिगेंट लुक देखने को मिल रहा है।

प्रिया सरोज ने दी जन्मदिन की बधाई

सांसद प्रिया सरोज ने अखिलेश और डिंपल यादव के जुड़वां बच्चों- टीना और अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए एक प्यारा संदेश लिखा, "आप दोनों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! ईश्वर करे आपका जीवन प्यार, खुशियों, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता से भरा रहे। आपका यह खास दिन खुशियों और खूबसूरत यादों से भर जाए। आने वाला साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां और नई उपलब्धियां लेकर आए।"

एक ही फ्रेम में दिखे अर्जुन, टीना और प्रिया

प्रिया सरोज ने जो तस्वीर शेयर की है, वह किसी फैमिली फंक्शन की लग रही है। इस फोटो में अर्जुन यादव, टीना यादव और प्रिया सरोज एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। जहां अखिलेश के बेटे अर्जुन ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद शालीन दिख रहे हैं, वहीं टीना और प्रिया ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा है। अखिलेश यादव की छोटी बेटी टीना यादव इस मौके पर ब्राइट पिंक कलर के एथनिक सूट में नजर आईं। दूसरी तरफ, क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज साउथ इंडियन स्टाइल की गोल्डन कॉम्बिनेशन वाली साड़ी में बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं।

ये भी पढ़ें-

क्या उमर अब्दुल्ला की सरकार गिरने की कगार पर है? 3 जून को सभी विधायकों की बैठक, जम्मू-कश्मीर में छिड़ी बड़ी बहस

बिहार में ग्रीष्मावकाश में भी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे सरकारी टीचर, मोबाइल चालू रखने का सख्त निर्देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।