A
Hindi News भारत राजनीति RSS की तारीफ वाले बयान पर दिग्विजय का पक्ष लेते दिखे सलमान खुर्शीद, जानें क्या कहा?

RSS की तारीफ वाले बयान पर दिग्विजय का पक्ष लेते दिखे सलमान खुर्शीद, जानें क्या कहा?

कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद ने RSS की तारीफ समझे जा रहे दिग्विजय सिंह के बयान का बचाव किया है। खुर्शीद ने उन्हें कांग्रेस का 'स्तंभ' बताया। पढ़ें खुर्शीद ने दिग्विजय के बारे में क्या कहा।

Salman Khurshid- India TV Hindi Image Source : PTI सलमान खुर्शीद ने दिग्विजय सिंह का बचाव किया है।

नई दिल्ली: सीनियर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह के हाल के बयानों का बचाव किया, जिनको RSS की तारीफ के रूप में देखा जा रहा था। दिग्विजय सिंह को कांग्रेस पार्टी का 'स्तंभ' बताते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनके स्टेटमेंट्स को सही संदर्भ में समझने की जरूरत है। यह सोचना भी नामुमकिन है कि दिग्विजय सिंह कुछ ऐसा कहेंगे जिससे कांग्रेस या देश के हितों को नुकसान हो। पार्टी के साथ उनका लंबा जुड़ाव और वैचारिक प्रतिबद्धता शक के दायरे से परे है।

सलमान ने दिग्विजय के बचाव में क्या कहा?

सलमान खुर्शीद ने कहा, 'देखिए, ये समझना चाहिए कि किसके शब्द हैं, उनका अर्थ क्या है और किस संदर्भ में उन्हें कहा गया है। यह दूर-दूर तक कोई भी नहीं सोच सकता कि दिग्विजय सिंह जो कहें, वह कांग्रेस के हित में न हो या पार्टी की विचारधारा के विरोध में हो। कांग्रेस पार्टी के वह स्तंभ हैं और यदि उन्होंने किसी खास भाषा का उपयोग किया है, तो यह समझने की जरूरत है कि उसका संदर्भ क्या था और उनका मकसद क्या था।'

दिग्विजय ने शेयर की थी PM मोदी की पुरानी तस्वीर

बता दे कि सलमान खुर्शीद की ये टिप्पणी दिग्विजय सिंह के ‘एक्स’ पोस्ट के संबंध में उठे विवाद के बीच आई, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर BJP के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ शेयर की थी।

RSS-जनसंघ की तारीफ में क्या बोले थे दिग्विजय?

दिग्विजय सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'Quora site पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघटन की शक्ति है। जय सिया राम।'

दिग्विजय पर बंटी दिखी कांग्रेस की राय

हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस बंटी नजर आई। जहां सलमान खुर्शीद ने दिग्विजय सिंह का बचाव किया तो दूसरी तरफ पार्टी के अन्य नेता उनके बयान से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें- 

PoK में फिर एक्टिव हुए आतंकी, महिला और छोटे बच्चे भी शामिल, जैश-ए-मोहम्मद ट्रेनिंग कैंप को कर रहा ऑर्गनाइज

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने माना,ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह हुआ नूर खान बेस, कई जवान हुए थे जख्मी

Latest India News