A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जब महुआ मोइत्रा के खिलाफ विमान में होने लगी नारेबाजी, TMC सांसद ने जारी किया वीडियो, एक्शन लेने की मांग

जब महुआ मोइत्रा के खिलाफ विमान में होने लगी नारेबाजी, TMC सांसद ने जारी किया वीडियो, एक्शन लेने की मांग

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली जाते समय फ्लाइट में नारेबाजी और बदसलूकी का आरोप लगाया है। महुआ ने एअरलाइन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में सबकुछ।

mahua moitra indigo flight slogans- India TV Hindi
Image Source : PTI महुआ मोइत्रा के खिलाफ विमान में होने लगी नारेबाजी।

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम सामने आने के बाद लगातार हिंसा जारी है। चुनाव परिणाम के सामने आने के बाद से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बंगाल के नतीजे के असर अब फ्लाइट के सफर में भी देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ फ्लाइट में लोगों ने नारेबाजी की है। सांसद महुआ मोइत्रा ने फ्लाइट के भीतर जय श्रीराम के नारेबाजी का वीडियो जारी किया है। महुआ के मुताबिक, वीडियो उनके दिल्ली जाने के दौरान का है जिसे वायरल किया जा रहा है। महुआ मोइत्रा ने इस घटना को लेकर एयरलाइन से शिकायत की है और  एक्शन की मांग की है।

महुआ ने क्या बताया?

इस पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बताया- "अलर्ट! मैं आज आधिकारिक कार्य से दिल्ली गई थी, रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए। मैं 6E 719 विमान में सीट 1F पर बैठी थी। 4-6 पुरुष एक ग्रुप में प्लेन में चढ़े और मुझे घूरने लगे और विमान के पिछले हिस्से में चले गए। विमान के उतरने और दरवाजे खुलने से पहले ही उन्होंने ये सब किया और इसका वीडियो भी बनाया। यह कोई "नागरिक आक्रोश" नहीं है। यह उत्पीड़न है और विमान में मेरी सुरक्षा का उल्लंघन है। ये बदमाश विमान के अंदर इस तरह के उत्पीड़न से बच नहीं सकते।" महुआ ने Indigo से अपनी क्रू रिपोर्ट ढूंढने, नारेबाजी करने वालों के के नाम उजागर करने और उन्हें नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की मांग की है। वहीं, उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।"

मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया था- महुआ

एक अन्य ट्वीट में महुआ मोइत्रा ने बताया- "यह भाजपा की संस्कृति है। इसमें आश्चर्य की क्या बात है? मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया और हवाई अड्डे से अपनी बैठक में चली गई। फिर लोगों ने मुझे वह वीडियो भेजा जिसे संघी "वायरल" कर रहे थे। तभी मैंने इसका विरोध किया। IndiGo ने मुझे बताया कि उन्हें एक औपचारिक शिकायत की आवश्यकता है। जो मैं भेज रही हूं।" इसके कुछ ही देर बाद महुआ ने औपचारिक शिकायत की है और मामले को लेकर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है।

ये भी पढ़ें- बंगाल के चुनाव परिणाम पर क्या बोलीं महुआ मोइत्रा? स्टार प्रचारक सयानी घोष ने भी जारी किया बयान

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली में FIR, IPS ऑफिसर अजय पाल शर्मा की इमेज खराब करने की कोशिश की

 

Latest India News