A
Hindi News भारत राजनीति 'बजट में भारत को एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए बड़े कदम', तारीफ में बोलीं स्मृति ईरानी

'बजट में भारत को एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए बड़े कदम', तारीफ में बोलीं स्मृति ईरानी

Budget 2026: स्मृति ईरानी ने बजट 2026 की तारीफ की है। उन्होंने बजट में रेयर मिनिरल अर्थ और सेमीकंडक्टर के लिए योजनाओं को होने पर खुशी जताई। जानें बजट को लेकर स्मृति ईरानी ने क्या-क्या कहा?

budget smriti irani- India TV Hindi Image Source : PTI स्मृति ईरानी बजट को हर वर्ग का ख्याल रखने वाला बताया।

Union Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज (रविवार को) देश का बजट पेश किया। उन्होंने इसे युवा शक्ति संचालित बताया। इसकी तारीफ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बजट 2026 समग्र है। इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार के ऐलान अलग-अलग नहीं हैं, बल्कि एक-दूसरे की पूरक हैं। बजट में भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब और एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए हुई बड़ी घोषणा

स्मृति ईरानी ने कहा कि 2014-15 में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्ट की संभावना करीब 5 बिलियन डॉलर थी, जो आज बढ़कर 35 बिलियन डॉलर के लगभग हो गई है। उन्होंने 40 हजार करोड़ रुपये के नए ऐलान को इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए अहम बताया।

https://x.com/indiatvnews/status/2017888190766653742?s=20

रेयर अर्थ मिनरल्स के लोकल प्रोडक्शन पर होगा जोर

बजट में 'रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर' का भी जिक्र हुआ। इसके महत्व पर बात करते हुए स्मृति ईरानी ने बताया कि रेयर अर्थ मिनरल्स में भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रिजर्व है। लेकिन ग्लोबल प्रोडक्शन में हमारे देश की भागीदारी वर्तमान में सिर्फ 1 प्रतिशत है। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार अब एक्सपोर्ट के साथ-साथ इन मिनरल्स के भारत में प्रोडक्शन को बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।

भारत का लॉजिस्टिकल सिस्टम भी होगा मजबूत

पूर्व मंत्री ने साफ किया कि केवल प्रोडक्शन ही बढ़ाना काफी नहीं है, उसे विदेश में बाजारों तक पहुंचाना भी हमारे लिए जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि Coastal Cargo Promotion जैसे ऐलान इसलिए किए गए ताकि हमारा लॉजिस्टिकल सिस्टम मजबूत हो। कंपनियों का Turnaround Time भी कम हो पाए।

स्मृति ईरानी ने बजट में को पूर्ण बताया

स्मृति ईरानी के मुताबिक, बजट 2026 में बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर मिशन और रेयर अर्थ कॉरिडोर को लेकर योजनाएं होना देश की अर्थव्यवस्था की एक 'लार्जर होलिस्टिक पिक्चर' बनाती है।

ये भी पढ़ें- बजट में 'ऑरेंज इकोनॉमी' पर खास फोकस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जताया क्रिएटिव सेक्टर में 20 लाख रोजगार का अनुमान

Latest India News