1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस, DMK कितनी सीटें देने पर अड़ी? जानें चिदम्बरम और स्टालिन के बीच मुलाकात का अपडेट

तमिलनाडु में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस, DMK कितनी सीटें देने पर अड़ी? जानें चिदम्बरम और स्टालिन के बीच मुलाकात का अपडेट

तमिलनाडु में चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बातचीत की है। आइए जानते हैं कि इस मुलाकात के बाद क्या अपडेट सामने आए हैं।

P CHIDAMBARAM meets mk stalin- India TV Hindi
Image Source : PTI पी चिदम्बरम और एमके स्टालिन की मुलाकात।

तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। चुनावी तैयारियों के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री M K स्टालिन से कांग्रेस के सीनियर लीडर P चिदम्बरम ने मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक, करीब एक घण्टे तक चली मीटिंग में सीट शेयरिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है। हालांकि, P चिदम्बरम ने CM स्टालिन के निवास पर हुई इस मुलाकात के बाद मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

पी चिदम्बरम को क्यों भेजा गया?

अब तक, तमिलनाडु के AICC इंचार्ज, गिरीश चोडांकर, कांग्रेस सीट-शेयरिंग कमिटी के हेड के तौर पर DMK के साथ बातचीत कर रहे थे, सूत्रों के मुताबिक उनके टोन को लेकर MK स्टालिन ने आपत्ति दर्ज करवाई थी जिसके बाद अपनी स्ट्रैटेजी बदलते हुए, कांग्रेस हाईकमान ने आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए DMK के साथ सीट-शेयरिंग पर बातचीत करने के लिए तमिलनाडु के सीनियर कांग्रेस लीडर पी चिदम्बरम को भेजा।

कितनी सीटों पर हो रही है बात?

सूत्रों के मुताबिक, पहले सत्ता में साझेदारी की मांग पर अड़ी कांग्रेस अब सिर्फ बढ़ी हुई सीटों तक सीमित हो गयी है। पहले 41 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस अब 36 सीटों तक आई है लेकिन DMK की ओर से साफ-साफ कह दिया गया है पिछली बार जो 25 सीटें दी गयी थीं उससे एक सीट भी ज्यादा देने की हालत में DMK नहीं है। अगर कांग्रेस चाहे तो एक राज्यसभा की सीट अतिरिक्त दी जा सकती है।

DMK की कांग्रेस को दो टूक

चिदम्बरम के साथ सीएम MK स्टालिन की आज की बैठक के बाद सूत्र इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि 29 सीट और 2 राज्यसभा सीट का फाइनल ऑफर DMK ने कांग्रेस को दिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद इस पर जल्द फैसला लिए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि सोमवार को DMK ने कांग्रेस को दो टूक कह  दिया था कि जो 25 सीटें DMK दे रही है अगर कांग्रेस उस पर राजी नहीं है तो वो गठबंधन से बाहर जाने के लिए स्वतंत्र है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं मनमोहन सामल और सुजीत कुमार? जिन्हें BJP ने ओडिशा से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल; देखें पूरी लिस्ट

Latest India News