1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ना NDA, ना I.N.D.I.A.. विजय की पार्टी TVK अकले लड़ेगी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान

ना NDA, ना I.N.D.I.A.. विजय की पार्टी TVK अकले लड़ेगी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान

तमिलनाडु का चुनाव काफी दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। टीवीके नेता विजय ने आज यह साफ कर दिया कि उनकी पार्टी किसी गठबंधन में शामिल नहीं होगी।

TVK vijay- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT TVK चीफ विजय

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से जारी सस्पेंस को खत्म करते हुए तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK)के अध्यक्ष और सुपरस्टार विजय ने आज यह साफ कर दिया कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। यानी टीवीके अब अकेले चुनाव लड़ेगी। विजय ने पार्टी की ओर से आयोजित एक इफ्तार पार्टी में उन अफवाहों को खारिज कर दिया जिसमें यह कहा जा रहा था कि टीवीके एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनेगी। इस तरह से विजय ने गठबंधन से जुड़ी तमाम अटकलों को विराम लगा दिया

"हम सिर्फ जनता की टीम में हैं"

विजय ने अपने  चिर-परिचित अंदाज में विरोधियों पर निशाना साथा और कहा-"कई लोग अफवाह फैला रहे हैं कि ये उस टीम में है, इस टीम में है लेकिन उनको अब समझ आ गया है कि हम सिर्फ जनता की टीम में हैं, इस बात का आभास होने के बाद भी उन्होंने बहुत अफवाहें फैलाई लेकिन कुछ भी वर्क आउट नहीं हुई, इसी से परेशान होकर विजय इस गठबंधन में शामिल हो रहे हैं उस गठबंधन में शामिल हो रहे हैं ये कह कर एक झूठा प्रचार किया जा रहा है।"

धर्म निरपेक्षता और सामाजिक न्याय से समझौता नहीं

विजय ने कहा कि इस तरह की अफवाहों पर कन्फ्यूज होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मंच से दहाड़ते हुए कहा - "एक और बार इस बात को मैं खुलकर और स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं किहम धर्म निरपेक्षता और धर्म निरपेक्षता के साथ सामाजिक न्याय के सिद्धांत से कोई समझौता नहीं करेंगे, हमारे नेतृत्व में ही शासन होगा इस बात पर अडिग हैं।"

एनडीए में जाने की तेज थी अटकलें 

दरअसल पिछले तीन दिनों से सियासी गलियारों में यह चर्चा थी कि विजय की पार्टी टीवीके एनडीए गठबंधन का हिस्सा बन सकती है। लेकिन विजय ने आज साफ तर दिया कि उनकी पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व स्वतंत्र रहेगा। उन्होंने जोर देकरकहा- हमारे नेतृत्व में ही शासन होगा, हम इसी बात पर अडिक हैं। उनके इस बयान का सीधा मतलब है कि टीवीके तमिलनाडु में एक तीसरे विकल्प के तौर पर उभरने की कोशिश कर रही है। यह कोशिश डीएमके और एआईएडीएम जैसे क्षेत्रिय दलों के साथ-साथ राष्ट्रीय दलों के लिए भी चुनौती है।

Latest India News