A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव से मिले 10 से ज्यादा बागी TMC सांसद, बैठक में सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद

बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव से मिले 10 से ज्यादा बागी TMC सांसद, बैठक में सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद

टीएमसी के बागी सांसदों ने आज बीजेपी के सीनियर नेता भूपेंद्र यादव संग बैठक की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि ये जल्द ही सभी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।

बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर पर बैठक करते हुए बागी टीएमसी सांसद- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर पर बैठक करते हुए बागी टीएमसी सांसद

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता जाते ही तृणमूल कांग्रेस टूट की कगार पर है। टीएमसी के कई सांसदों ने अपने बागी तेवर दिखा दिए हैं। टीएमसी के बागी सांसद आज बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे और उनके घर पर बैठक की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।

बीजेपी नेता के घर जो टीएमसी सांसद मौजूद रहे हैं। उनके नाम सामने आ गए हैं। इसमें शताब्दी रॉय, जगदीश मालिया, कालीपदा सोरेन का नाम शामिल है।

  1. काकली घोष दस्तीदार (बारासात)
  2. प्रसून बनर्जी (हावड़ा)
  3. शताब्दी रॉय (बीरभूम)
  4. असीत माल (बोलपुर)
  5. बापी हलदार (मथुरापुर)
  6. जून मालिया (मेदिनीपुर)
  7. जगदीश बसुनिया (कूचबिहार)
  8. कालीपदा सोरेन (झाड़ग्राम)
  9. अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
  10. पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
  11. शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व)

सुखेंदु शेखर रॉय ने आज ही TMC से दिया इस्तीफा

बागी TMC सांसदों की बैठक में शर्मिला सरकार, अरूप चक्रवर्ती समेत 5 सांसद मौजूद हैं। साथ ही शुखेंदू शेखर रॉय भी इस बैठक में मौजूद हैं। सुखेंदु शेखर रॉय ने आज ही टीएमसी के राज्यसभा से इस्तीफा दिया है।

भ्रष्टाचार और महिलाओं का उत्पीड़न

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को लिखे अपने इस्तीफा पत्र में सुखेंदु ने कहा, 'बंगाल की जनता ने पार्टी के व्यापक भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे घोर उत्पीड़न और इसकी विफलता। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग, रोजगार और कानून व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में व्याप्त गंभीर अराजकता को अस्वीकार कर दिया है।'

बीजेपी की जमकर की तारीफ

भाजपा की प्रशंसा करते हुए सुखेन्दु ने आगे लिखा, 'बंगाल के इतिहास में पहली बार मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी को सीटों के मामले में भारी जीत दिलाई है। नव निर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादों के अनुरूप बंगाल के समग्र विकास और पुनर्निर्माण के लिए कई कार्यक्रमों को लागू करने का काम शुरू कर दिया है।'

ये सांसद ज्वाइन कर सकते हैं BJP

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की कुर्सी जाते ही अब उनकी पार्टी में संकट मंडरा रहा है। राज्य में कई विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया है। माना जा रहा है कि अब दिल्ली में टीएमसी के बागी सांसद बीजेपी में शामिल होने को लेकर बैठक कर रहे हैं।

यहां, सबसे खास बात ये है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और सीनियर नेता अभिषेक बनर्जी भी आज INDIA बैठक को लेकर दिल्ली में हैं।

ये भी पढ़ें: 

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे अब 'दीपक प्रकाश' नहीं रहेंगे मंत्री, शपथ के 6 महीने बाद ही छोड़ना होगा मंत्री पद, जानिए वजह

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक, केंद्र सरकार को घेरने की साझा रणनीति पर चर्चा

Latest India News