तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ती ही चली जा रहीं हैं। पहले पार्टी की ज्यादातर विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया। तो वहीं, उसके बाद टीएमसी के 28 में से 20 लोकसभा सांसदों ने भी ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है। इसके बाद अब दिल्ली में अब TMC का दफ्तर भी खाली होने की नौबत सामने आ गई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में TMC का दफ्तर बागी सांसद पार्थ भौमिक के आवास पर चल रहा था। अब पार्थ भौमिक ने ये दफ्तर खाली करने को कहा है।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अभी TMC का ऑफिस 20-B राजेंद्र प्रसाद रोड पर है, लेकिन ये घर तृणमूल कांग्रेस के सांसद पार्थ भौमिक को अलॉट है। चूंकि अब वह काकोली घोष वाले कैंप में चले गए हैं, इसलिए उन्होंने अभिषेक बनर्जी से कह दिया है कि उनके घर से तृणमूल कांग्रेस का ऑफिस खाली किया जाए। जानकारी के अनुसार, पार्थ भौमिक ने अभिषेक बनर्जी से कहा- "मेरे आवास से TMC का ऑफिस खाली करो।"
सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी
आपको बता दें कि ये घटनाक्रम तब सामने आया है जब तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली के दौरे पर हैं। ममता बनर्जी ने मंगलवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बात हुई है। इसके बाद ममता बिना कुछ बोले 10 जनपथ से निकल गईं। आपको बता दें कि ममता बनर्जी डेरेक ओब्रायन को लेकर सोनिया गांधी से मिलने गईं, अभिषेक बनर्जी उनके साथ नहीं थे। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी दिल्ली में ही थे लेकिन वो कहीं नहीं दिखाई दिए।
इधर, बंगाल में CID ने कार्रवाई तेज की
दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में फर्जी सिग्नेचर मामले में CID ने कार्रवाई तेज कर दी है। आज अभिषेक बनर्जी के घर और दफ्तर के साथ ममता बनर्जी के घर भी CID की एक टीम पहुंची। करीब 2 घंटे तक CID की टीम ने ममता के घर स्थित उनके दफ्तर की जांच की। इस दौरान बाहर भारी हंगामा होता रहा। कुणाल घोष और कल्याण बनर्जी लगातार डटे रहे और आरोप लगाया कि ये सब लोकतंत्र के खिलाफ है। दो घंटे की जांच के बाद CID ने SEIZURE रिपोर्ट दी और ममता के घर से लौट गई। TMC का कहना है कि SEIZURE रिपोर्ट में CID को कुछ नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें- Coffee Par Kurukshetra: सोनिया गांधी से मुलाकात, क्या है ममता बनर्जी का प्लान? देखें चर्चा
"गद्दारों को जाना है तो जाएं, इस्तीफा देकर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें", TMC बागियों पर कीर्ति आजाद और कल्याण बनर्जी का बड़ा हमला
Latest India News