1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में अब TVK सरकार, जानें थलपति विजय के अलावा किन 9 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु में अब TVK सरकार, जानें थलपति विजय के अलावा किन 9 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु में आज टीवीके सरकार का शपथ ग्रहण था, जिसमें 9 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनके नाम भी सामने आ गए हैं।

TAMILNADU- India TV Hindi
Image Source : ANI एन आनंद, आधव अर्जुन और के.ए. सेंगोट्टैयन समेत 9 मंत्रियों ने ली शपथ

चेन्नई: तमिलनाडु में TVK की सरकार बन गई है। आज शपथ ग्रहण समारोह हो गया है, जिसमें थलपति विजय ने सीएम पद की शपथ ली है। थलपति के अलावा 9 नेताओं ने मंत्री पद की भी शपथ ली है।

इन 9 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

  1. एन. आनंद  
  2. आधव अर्जुन  
  3. डॉ. के.जी. अरुणराज
  4. के.ए. सेंगोट्टैयन  
  5. पी. वेंकटरामनन
  6. आर. निर्मलकुमार  
  7. राजमोहन  
  8. डॉ. टी.के. प्रभु
  9. एस. कीर्तना

क्या है टीवीके की स्थिति?

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 4 मई को सामने आए थे। चुनाव के नतीजों में अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर सबको चौंका दिया था। राजनीति में नई आई इस पार्टी ने इस चुनाव में एआईडीएमके और डीएमके जैसी पुरानी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया था।

तमिलनाडु में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई थीं, वहीं डीएमके को 59 सीटें हासिल हुई थीं। एआईडीएमके को 47 सीटें मिली थीं। इसके अलावा कांग्रेस को 5 और पीएमके को 4 सीटें मिली थीं।  

इन चुनावों ने टीवीके और उसके नेता थलापति विजय को देशभर में चर्चा में ला दिया था। एक नई पार्टी और एक नए नेता की इतनी शानदार जीत की कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। लेकिन नतीजों में जो हुआ, वो सबने देखा। खासतौर पर टीवीके की विरोधी पार्टियों ने भी इस बात को माना कि थलापति विजय पर जनता ने भरोसा जताया है और उसका ही परिणाम है कि उन्हें इतनी ज्यादा सीटें मिली हैं। 

अब देखना ये होगा कि विजय, टीवीके के द्वारा किए गए वादों पर कितना खरा उतर पाते हैं। हालांकि विजय शुरू से ही जनता के बीच लोकप्रिय रहे हैं। पहले एक अभिनेता के रूप में उन्होंने जनता के दिल में अपनी जगह बनाई और फिर राजनीति की शुरुआत में ही जनता से ऐसे वादे किए कि जनता उन्हें इग्नोर न कर सकी और भारी सीटों के साथ विजयी बनवाया। 

Latest India News