उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में युवक ने जीभ काट कर मंदिर में चढ़ा दी
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में युवक ने जीभ काट कर मंदिर में चढ़ा दी
Bhasha
Published : Oct 25, 2020 04:17 pm IST, Updated : Oct 25, 2020 04:17 pm IST
युवक के पिता राम सिंह के हवाले से एसएचओ ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और वह नवरात्रि में नौ दिन से उपवास कर रहा था।
Image Source : TWITTER/BANDA POLICEउत्तर प्रदेश के बांदा जिले में युवक ने जीभ काट कर मंदिर में चढ़ा दी (Representational Image)
बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भाटी गांव में एक युवक ने कथित रूप से अपनी जीभ काट कर मंदिर में चढ़ा दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जय श्याम शुक्ला ने बताया, "भाटी गांव में युवक आत्मा राम (32) ने शनिवार सुबह खेरापति के मंदिर में पूजा करने के बाद वहां अपनी जीभ काट कर चढ़ा दी।"
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उन्होंने बताया, "अब उसकी हालत में सुधार है।"
युवक के पिता राम सिंह के हवाले से एसएचओ ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और वह नवरात्रि में नौ दिन से उपवास कर रहा था। साथ ही, युवक के पिता ने दावा किया कि उनके बेटे ने किसी के बहकावे में आ कर ऐसा किया होगा।