1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से परिवार के 5 लोगों की मौत

यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से परिवार के 5 लोगों की मौत

मऊ जिले के शाहपुर गांव में एक घर में आग लगने से परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है।

घर में आग लगने से परिवार के 5 लोगों की मौत- India TV Hindi
Image Source : ANI घर में आग लगने से परिवार के 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दर्दनाक घटना हुई है। कोपांगज थाने के शाहपुर गांव में एक घर में आग लगने से एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। 

इतना दिया जाएगा मुआवजा

मऊ के डीएम अरुण कुमार ने कहा, ''शाहपुर गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक मकान में आग लग गई है। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु हुई है। आग चूल्हे के कारण लगी थी। राहत की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। प्रति व्यक्ति 4 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। अग्रिम कार्रवाई जारी है।''

 

Latest Uttar Pradesh News