विपक्षी एकता की कवायद ! मल्लिकार्जुन खरगे से मिले नीतीश, तेजस्वी और राहुल, जानें क्या हुई बात
राष्ट्रीय | Apr 12, 2023, 02:33 PM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी सहित कई नेताओं की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद खरगे ने कहा सभी पार्टियों को एकजुट करेंगे। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कांग्रेस के साथ अंतिम दौर की बात हो गई है।