1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज से दिल दहला देने वाली खबर, आवारा कुत्तों ने 11 साल के बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला!

महाराजगंज से दिल दहला देने वाली खबर, आवारा कुत्तों ने 11 साल के बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला!

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Apr 12, 2023 09:32 am IST,  Updated : Apr 12, 2023 09:36 am IST

हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों ने पुलिस और जिला अधिकारियों की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि प्रशासन आवारा कुत्तों की समस्या पर लगाम लगाने में विफल रहा है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के महाराजगंज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां आवारा कुत्तों ने 11 वर्षीय एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बच्चे की पहचान आदर्श शर्मा के रूप में हुई है। उसकी लाश स्थानीय लोगों को नेहरू नगर वार्ड में मिली। महराजगंज के कोतवाली थाना प्रभारी रवि राय के मुताबिक, बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। राय ने कहा, दिल दहला देने वाली घटना उस समय हुई जब लड़का घर से अकेला निकला। पुलिस ने कहा है कि उसके चेहरे और दाहिने हाथ पर काटने के गहरे निशान थे। चोट को देख ऐसा लगता है कि बच्चे ने कुत्तों के जबड़ों से खुद को छुड़ाने के लिए खूब कोशिश की थी।

आवारा कुत्तों पर कब लगेगी लगाम?

वहीं हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों ने पुलिस और जिला अधिकारियों की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि प्रशासन आवारा कुत्तों की समस्या पर लगाम लगाने में विफल रहा है। इस बीच, यह पता चला है कि पीड़ित अक्सर बिना किसी को बताए अपने घर से बाहर निकल जाता था। कई बार कोई पड़ोसी आदर्श को भटकता देख उसे घर छोड़ देता।

रात को घर नहीं पहुंचा था बच्चा

सोमवार की रात जब वह घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की और फिर पुलिस को सूचित करने का फैसला किया। जब उसके माता-पिता थाने जा रहे थे तो किसी ने उन्हें मौत की सूचना दी। बाद में उन्होंने शव की शिनाख्त की।

ये भी पढे़ं 

उमेश पाल हत्याकांड: अब अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब को तलाश रही है पुलिस, साजिश में शामिल होने का आरोप

ढाई लाख का इनामी अपराधी आदित्य राणा एनकाउंटर में ढेर, बिजनौर पुलिस ने मार गिराया

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।