1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के 5 शहरों में रेस्टोरेंट्स पर FSDA का छापा, कहीं कॉकरोच तो कहीं एक्सपायर्ड सामान मिला

यूपी के 5 शहरों में रेस्टोरेंट्स पर FSDA का छापा, कहीं कॉकरोच तो कहीं एक्सपायर्ड सामान मिला

 Reported By: Vishal Singh,  Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Sep 22, 2026 08:58 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 08:58 pm IST

शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी FSDA ने कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में फास्ट फूड व रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।

FSDA- India TV Hindi
यूपी के 5 शहरों में रेस्टोरेंट्स पर FSDA का छापा Image Source : REPORTER INPUT

फास्ट फूड और रेस्टोरेंट में खाना खाने वालों की सेहत से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है। उत्तर प्रदेश के पांच बड़े शहरों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी FSDA की टीमों ने ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत फास्ट फूड और रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं किचन में गंदगी मिली तो कहीं कीड़े और कॉकरोच पाए गए। कई जगह वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थों को अलग रखने की व्यवस्था नहीं थी, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री के इस्तेमाल का भी मामला सामने आया।

कानपुर नगर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में चलाए गए इस अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, प्रसंस्करण और भंडारण से जुड़ी कई गंभीर कमियां सामने आईं। विभाग ने जनहित और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई शुरू की है। निरीक्षण के बाद पांचों जिलों में कुल सात यूनिट्स के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है।

कानपुर में टुंडे कबाबी में मिली गंदगी

कानपुर में टुंडे कबाबी के खाद्य प्रोसेसिंग एरिया में काफी गंदगी मिली। यहां दुर्गंध के साथ रॉ मीट के रखरखाव में भी लापरवाही पाई गई। वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थों को अलग रखने की व्यवस्था नहीं थी। नाली में पानी जमा होने के कारण दुर्गंध और खाद्य पदार्थों के दूषित होने की आशंका भी सामने आई।

वाराणसी में वॉव मोमोज के निरीक्षण के दौरान पैक्ड खाद्य पदार्थों पर भविष्य की निर्माण तिथि अंकित किए जाने की स्थिति मिली। परिसर में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और सॉस का भंडारण और इस्तेमाल भी पाया गया। आगरा में संजय पैलेस के पास अमृतसरी कुलचा में साफ-सफाई से जुड़ी गंभीर कमियां मिलीं। खाद्य पदार्थों की पैकिंग अनुचित कागज में की जा रही थी। परिसर की दीवारों से पेंट की परतें निकल रही थीं और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल की स्थिति भी सामने आई। सुधार होने तक खाद्य कारोबार बंद रखने की संस्तुति की गई।

गाजियाबाद में नाथूस में पाए गए कीड़े और कॉकरोच

गाजियाबाद में चार प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में भी कई खामियां मिलीं। एसी एंटरप्राइज के डीप फ्रीजर में चिकन और मटन से रक्त का रिसाव पाया गया। वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों का अलग भंडारण नहीं था और प्रोसेसिंग एरिया व बेसमेंट में काफी गंदगी मिली। खुले डस्टबिन भी पाए गए।

फ्लॉको क्लॉक्ज युवराज नगर में डीप फ्रीजर की सफाई बेहद खराब मिली। चिमनी और अन्य उपकरणों पर गंदगी थी तथा बर्तन और उपकरण भी पर्याप्त रूप से साफ नहीं थे। नाथूस, राज नगर में नाली में अपशिष्ट जमा मिला। परिसर में कीड़े और कॉकरोच पाए गए। बचे हुए खाद्य पदार्थों का अनुचित भंडारण, तेल का बार-बार इस्तेमाल और खुले कंटेनरों में खाद्य सामग्री रखना भी सामने आया। यहां लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है। राजेंद्र नगर स्थित बीकानेरवाला में भी इंसेक्ट इन्फेस्टेशन के साथ बेहद खराब हाइजीन और सैनिटरी कंडीशन मिली। क्लीनिंग एरिया गंदा था, ड्रेनेज चोक मिला और किचन में डस्टबिन खुले रखे थे। जनहित को देखते हुए यहां भी लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है।

यह भी पढ़ें:

छात्रा ने सबसे सामने टीचर को पीटा, भीड़ ने थूककर चाटने को मजबूर किया, छेड़खानी करने पर मिली सजा

गाजियाबाद में 1 अक्टूबर से PUC के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल पंप पर स्कैन होगा वाहन नंबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।