1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छात्रा ने सबसे सामने टीचर को पीटा, भीड़ ने थूककर चाटने को मजबूर किया, छेड़खानी करने पर मिली सजा

छात्रा ने सबसे सामने टीचर को पीटा, भीड़ ने थूककर चाटने को मजबूर किया, छेड़खानी करने पर मिली सजा

 Published : Jul 26, 2026 11:41 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 11:41 pm IST

वीडियो में आरोपी शिक्षक एक कुर्सी में बैठा दिखाई दे रहा है। वहीं, आसपास मौजूद लोग उसे पीट रहे हैं। आरोपी ने जिस लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी, उसने भी चप्पल से पीटकर अपना गुस्सा निकाला।

teacher attack- India TV Hindi
कोचिंग टीचर की पिटाई Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक कोचिंग सेंटर में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना सेवरही कस्बे के एक कोचिंग सेंटर की है। टीचर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पढ़ाई के दौरान और उसके बाद भी छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ करता था। लंबे समय से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोचिंग सेंटर पहुंचे और शिक्षक की पिटाई कर दी।

छात्रा ने भी आरोपी शिक्षक को चप्पल से पीटा। वायरल वीडियो में कोचिंग सेंटर के भीतर शिक्षक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि पिटाई के दौरान शिक्षक से थूक चटवाया गया।

कोचिंग सेंटर में हुई पिटाई

मामला सेवरही थाना क्षेत्र के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी शिक्षक बेहद डरा हुआ और शर्मिंदा है। वहीं, अन्य लोग बेहद गुस्से में हैं और उसे जूते-चप्पल से पीट रहे हैं। इसी दौरान पीड़ित लड़की को भी बुलाया जाता है और टीचर को पीटने के लिए कहा जाता है। इसके बाद लड़की भी चप्पल से अपने टीचर को पीटती दिखाई देती है।

कोचिंग बंद करवाने की चेतावनी

छेड़छाड़ का शिकार हुई लड़की के करीबी लोगों ने कोंचिंग संचालक से सख्त लहजे में कहा कि दोबारा ऐसी घटना हुई तो कोचिंग सेंटर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में कोचिंग से जुड़े व्यक्ति को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि अब आरोपी शिक्षक को वहां से निकाल दिया जाएगा, क्योंकि उसने पूरी कोचिंग का नाम खराब किया है और उसकी वजह से सभी को गाली सुननी पड़ रही है।

(कुशीनगर से उदय सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

कानपुर में डिजिटल ऐप बना पुलिस का हथियार, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

सीतापुर में सामने आया सनसनीखेज मामला, खेत में मिला सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।