1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. सचिन पायलट ने गहलोत सरकार पर लगाया बड़ा भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस की पॉलिसी को लेकर पूछा ये सवाल

सचिन पायलट ने गहलोत सरकार पर लगाया बड़ा भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस की पॉलिसी को लेकर पूछा ये सवाल

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Shashi Rai
 Published : Apr 09, 2023 12:47 pm IST,  Updated : Apr 09, 2023 02:46 pm IST

पायलट ने शराब माफिया और बजरी माफिया पर दिए बयान के वीडियो भी दिखाए। इतना नहीं पायलट ने 11 अप्रैल को गहलोत सरकार के खिलाफ 1 दिन का अनशन करने का ऐलान भी किया है।

सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत - India TV Hindi
सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत Image Source : INDIA TV

राजस्थान चुनाव से पहले राज्य की कांग्रेस में एक बार फिर से जंग शुरू हो गई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोग गहलोत पर बड़ा हमला बोला है। पायलट ने गहलोत सरकार पर 45 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। सचिन पायलट ने कहा कि साढ़े चार साल बाद भी मामले को सीबीआई को नहीं दिया गया। पायलट ने कहा भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस की जो नो टॉलरेंस पॉलिसी है, उस पर कार्रवाई करके बताएं। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है? सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुराने वीडियो भी दिखाए।

गहलोत सरकार के खिलाफ अनशन 

सचिन पायलट ने वसुंधरा सरकार पर आरोप लगाने के वीडियो दिखाए। उन्होंने अशोक गहलोत के विपक्ष के समय के दिए बयान दिखाए। पायलट ने शराब माफिया और बजरी माफिया पर दिए बयान के वीडियो भी दिखाए। इतना नहीं पायलट ने 11 अप्रैल को गहलोत सरकार के खिलाफ 1 दिन का अनशन करने का ऐलान भी किया है।

कांग्रेस नेतृत्व को सुझाव

सचिन पायलट ने कहा कि हमने जनता को आश्वस्त किया था कि हम निष्पक्ष जांच कराएंगे। जब हम विपक्ष में थे तब तथ्य हमारे पास आ रहे थे तो सरकार में रहते हुए हमारे पास इच्छा शक्ति नहीं हो ऐसा संभव नहीं हो सकता। मैं कांग्रेस नेतृत्व को सुझाव दे चुका हूं। उनमें से एक सुझाव यह भी था कि हमारी तरफ से लगाए आरोपों की जांच हो।

ये भी पढ़ें

उमेश पाल हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा, जानें कैसे माफिया अतीक अहमद ने रचा था मर्डर प्लान

हरियाणा के पूर्व सीएम की कार हुई हादसे का शिकार, 2.5 करोड़ की लैंड क्रूजर का हुआ ये हाल, बाल-बाल बचे भूपेद्र सिंह हुड्डा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।