1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. साबरमती जेल में बैठ कर माफिया अतीक अहमद कर रहा था बिजनेस! ED की रेड में मिले चौकाने वाले दस्तावेज

साबरमती जेल में बैठ कर माफिया अतीक अहमद कर रहा था बिजनेस! ED की रेड में मिले चौकाने वाले दस्तावेज

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Shashi Rai
 Published : Apr 12, 2023 02:03 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 02:03 pm IST

अतीक के अकाउंटेंट के यहां से बरामद दस्तावेज में अतीक और उसके रिश्तेदार के नाम पर कुछ प्रॉपर्टी के अलावा ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिससे साफ होता है कि अतीक ने हिडेन रूप से कई बड़े बिजनेस मैन और रियल स्टेट के कारोबार में दूसरे के नाम पर बड़ा अमाउंट लगाया था।

साबरमती जेल में बैठ कर माफिया अतीक अहमद कर रहा था बिजनेस!- India TV Hindi
साबरमती जेल में बैठ कर माफिया अतीक अहमद कर रहा था बिजनेस! Image Source : INDIA TV

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज लाने से पहले आज सुबह ED ने अतीक के दर्जन भर करीबियों के घर और ऑफिस में छापा मार दिया। इस दौरान ED के अफसरों ने प्रापर्टी के दस्तावेज और जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज को कब्ज़े में ले लिया। ED की अलग-अलग टीम ने एक साथ अतीक के करीबियों के घर रेड की। अतीक के वकील सौलत हनीफ, अतीक के करीबी बिल्डर खालिद ज़फर, अतीक के अकाउंटेंट सीता राम शुक्ला सहित दर्जनों लोगों के घर ED जांच पड़ताल कर रही है । सूत्रों के मुताबिक सौलत हनीफ के घर से कई ऐसे कागज़ात मिले हैं जिसमें अतीक की पत्नी शाईस्ता के नाम कई बड़ी प्रॉपर्टी का पता चला है। इसके अलावा अतीक के अकाउंटेंट के यहां से बरामद दस्तावेज़ में अतीक और उसके रिश्तेदार के नाम पर कुछ प्रॉपर्टी के अलावा ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिससे साफ होता है कि अतीक ने हिडेन रूप से कई बड़े बिजनेस मैन और रियल स्टेट के कारोबार में दूसरे के नाम पर बड़ा अमाउंट लगाया था। 

रियल एस्टेट, अस्पताल और ट्रांसपोर्ट में पार्टनर

हालांकि अभी ED की कार्यवाही चल रही है। काफी दस्तावेजों को ED ने अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक कुछ दस्तावेज ऐसे भी बरामद हुए हैं जिससे पता चलता है कि अतीक रियल एस्टेट और अस्पताल और ट्रांसपोर्ट में हिडेन रूप से पार्टनर बना था और उसकी पत्नी शाईस्ता भी कई करोड़ की प्रापर्टी की अभी भी मालकिन बनी हुई थी।

अतीक की पैरवी करने वाला अब कोई नहीं 

उधर धूमन गंज पुलिस ने अतीक की बहन और भांजी को आरोपी बनाने के बाद अशरफ की पत्नी ज़ैनब फातिमा को भी उमेश पाल मर्डर केस में साजिश का आरोपी बनाया है। पुलिस उसकी तलाश में हटवा में अशरफ के ससुराल भी गयी थी लेकिन वो पहले ही फरार हो गई। पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अशरफ की पत्नी अतीक की बहन नूरी लगातार अपने भाइयों और पति की पैरवी कर रही थी और गुजरात और बरेली से अतीक अशरफ को लाने के दौरान भी गाड़ी से वैन के पीछे-पीछे आई थी। अतीक की बहन और अशरफ की पत्नी को आरोपी बनाए जाने के बाद माफ़िया अतीक की पैरवी करने वाला भी कोई नहीं बचा, जिससे अतीक और उसके भाई अशरफ की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत