1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या: CM शिंदे ने किए रामलला का दर्शन, बाला साहेब ठाकरे के लिए कही ये बात

अयोध्या: CM शिंदे ने किए रामलला का दर्शन, बाला साहेब ठाकरे के लिए कही ये बात

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Apr 09, 2023 01:34 pm IST,  Updated : Apr 09, 2023 02:58 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अयोध्या पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - India TV Hindi
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे Image Source : फाइल फोटो

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अयोध्या पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे का सपना था, लाखों करोड़ों राम भक्तों का सपना था कि अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो...देश के प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर का निर्माण शुरू करके ये सपना सच कर दिखाया है।

यहां पहुंचने से पहले शिंदे ने कहा कि 'मैं अयोध्या जा रहा हूं। वहां पर हम राम लला के दर्शन करेंगे, आरती करेंगे। प्रभू राम चंद्र का आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए धनुष बाण हमें मिला है। 

वहीं अयोध्या पहुंचे से पहले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं।

ये भी पढ़ें

अडानी संग शरद पवार की फोटो शेयर कर अलका ने बताया था "डरे और लालची", अब क्यों देनी पड़ी सफाई

Loksabha Election 2024: 'मिशन दक्षिण भारत' पर बीजेपी, 130 सीटों के लिए झोंकी पूरी ताकत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।