1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मशरूम खाने से त्रिपुरा में पांच लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

मशरूम खाने से त्रिपुरा में पांच लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Apr 09, 2023 02:31 pm IST,  Updated : Apr 09, 2023 02:37 pm IST

डॉक्टर ने कहा कि तीन साल के बच्चे सहित बीमार लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सरकारी गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK.COM

त्रिपुरा में जंगली जहरीले मशरूम खाने से एक ही परिवार के करीब पांच लोग बीमार पड़ गए। बीमार में एक बच्चा भी शामिल है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सिपाहीजला जिले के विश्रामगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि एक आदिवासी परिवार के पांच लोगों को जंगली मशरूम खाने से उल्टी और पेट में दर्द होने के बाद शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने कहा कि तीन साल के बच्चे सहित बीमार लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सरकारी गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आदिवासी नहीं कर पाते असली मशरूम की पहचान

बता दें, पूर्वोत्तर राज्यों में जंगली मशरूम खाने से हर साल कई लोग, जिनमें ज्यादातर आदिवासी होते हैं, मर जाते हैं या बीमार पड़ जाते हैं और उनमें से कुछ अक्सर अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ देते हैं।

लोगों को जागरूक करने की जरूरत

ये लोग उन जंगली मशरूमों की पहचान नहीं कर सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जंगली मशरूम के सेवन के खिलाफ जन जागरूकता आवश्यक है।

ये भी पढ़ें

लगातार टेंशन बढ़ा रहा कोरोना, बीते 24 घंटे में 5,357 नए मामले दर्ज, इन राज्यों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

दिल्ली सहित इन राज्यों में सताएगी गर्मी, दक्षिणी राज्यों में छींटों के साथ बौछार, जानें कैसा रहेगा मौसम?

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत