DOCTOR
-
इंटर्न डॉक्टरों का बढ़ा स्टाइपेंड, 50 फीसदी बढ़ोतरी के साथ अब मिलेंगे 21,500 रुपये, खत्म हुई हड़ताल
स्टाइपेंड बढ़कर करीब 21,500 रुपये प्रति माह हो जाएगा, यानी मौजूदा राशि में लगभग 7 हजार रुपये का इजाफा होगा। सरकार के इस फैसले से इंटर्न डॉक्टरों में खुशी का माहौल है।
मध्य-प्रदेश | Sep 09, 2026 04:51 pm IST -
अब यूपी में सरकारी डॉक्टर 70 साल की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं, अस्पतालों और मरीजों को भी मिलेगी बड़ी राहत
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने पुनर्नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। इससे अब अस्पतालों और मरीजों को अनुभवी डॉक्टरों की विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश | Sep 08, 2026 07:29 pm IST -
Advertisement
-
सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएम ने 26 डॉक्टरों को किया बर्खास्त, देखें पूरी लिस्ट
सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों को मरीजों का सही से इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ने साफ तौर पर कहा कि डॉक्टरों के दायित्वों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश | Sep 03, 2026 08:21 pm IST -
सुसाइड की कोशिश करने वाले डॉक्टर की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज; जानें पूरा मामला
डॉक्टर राजेंद्र रूपनवर ने उत्पीड़न से परेशान होकर पिछले हफ्ते मुंबई में आत्महत्या की कोशिश की थी, जिनकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
महाराष्ट्र | Sep 01, 2026 06:56 am IST -
Advertisement
-
रूस से MBBS किया, भारत में लाइसेंस नहीं; फिर डॉक्टर ने कैंसर मरीजों से पैसा कमाने का खतरनाक रास्ता चुना
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैंसर की प्रतिबंधित दवाओं का कालाबाजारी खेल बेनकाब कर आरोपी डॉक्टर मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर कैंसर और अन्य जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर उन्हें प्रतिबंधित दवाएं बेच रहा था।
दिल्ली | Aug 26, 2026 11:01 am IST -
इलाज समझाने पर भड़का मरीज का बेटा, केबिन में घुसकर डॉक्टर से की मारपीट; देखें VIDEO
भानु ज्योत अस्पताल में डॉक्टर के साथ मरीज के बेटे द्वारा मारपीट करने की घटना सामने आई है। मरीज का बेटा किसी बात पर नाराज हो गया और कुछ देर बाद केबिन में घुसकर डॉक्टर पर हमला कर दिया।
महाराष्ट्र | Aug 23, 2026 08:29 pm IST -
Advertisement
-
भीनमाल के सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर को थप्पड़ जड़े, सिर पर नेम प्लेट मारी, कॉलर पकड़कर दिया धक्का; VIDEO
भीनमाल में सरकारी हॉस्पिटल में वकील ने डॉक्टर नेमीचंद संघवी को पीटा। उसने डॉकटर को थप्पड़ मारे और कॉलर पकड़कर धक्का दिया। इतना ही नहीं वकील ने नेम प्लेट उठाकर डॉक्टर के सिर में मार दी।
राजस्थान | Aug 19, 2026 07:49 am IST -
बालाघाट के नक्सल मुक्त बिरसा ब्लॉक में पहली बार डॉक्टर पहुंचे, 125 बच्चों की जान बचाई, जानलेवा बीमारी से पीड़ित थे
बालाघाट के नक्सल प्रभावित इलाके में डॉक्टरों ने बच्चों में अज्ञात बीमारी का भी पता लगाया और उनका इलाज किया। पिछले एक महीने में कुल 169 बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया और उनमें से 125 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।
मध्य-प्रदेश | Aug 17, 2026 02:00 pm IST -
Advertisement
-
मुंबई में 7वीं पास कर रहे थे लोगों का इलाज, 5 डॉक्टरों के खिलाफ हुई कार्रवाई, 1.19 लाख रुपये की दवाएं जब्त
आरोपी डॉक्टरों के क्लीनिक के बाहर डॉक्टर लिखा हुआ था। इनमें से एक व्यक्ति महज सातवीं पास निकला। पुलिस ने क्लीनिक सीज कर दिया है। कुल 1.19 लाख रुपये की दवाएं और मेडिकल सामान जब्त किया गया है।
महाराष्ट्र | Aug 16, 2026 12:20 pm IST -
‘2026 में अरबपति बनूंगी’, डॉक्टर के सुसाइड के बाद ठग गरिमा सिंह की डायरी पढ़कर दंग रह जाएंगे
यूपी के गोरखपुर में ठगी का शिकार हुए एक डॉक्टर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने ठग गरिमा सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने गरिमा सिंह की एक डायरी बरामद की है जिसमें उसने अमीर होने और बेशुमार दौलत मिलने की बातें लिखी है।
उत्तर प्रदेश | Aug 14, 2026 01:43 pm IST -
Advertisement
-
सूरत में रेजिडेंट डॉक्टर ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सर्जन पिता का इकलौता बेटा; 6 महीने पहले हुई थी सगाई
सूरत के न्यू सिविल अस्पताल परिसर से एक दुखद घटना सामने आई है। परिसर के बॉयज हॉस्टल में रहने वाले 29 साल के रेजिडेंट डॉक्टर हर्ष पांड्या ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गुजरात | Aug 10, 2026 02:53 pm IST -
महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, हाई कोर्ट ने कहा था- 'काम नहीं करेंगे तो वेतन रोका जाएगा'
महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया है। इससे पहले हाई कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए हड़ताल को खत्म करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने इस दौरान कड़ी टिप्पणी भी की थी।
महाराष्ट्र | Aug 06, 2026 10:55 pm IST -
Advertisement
-
'काम नहीं तो सैलरी भी बंद करें', रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी फटकार
महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते अस्पतालों में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर डॉक्टर काम पर नहीं लौट रहे तो सैलरी भी बंद करें।
महाराष्ट्र | Aug 06, 2026 02:18 pm IST -
डॉक्टरों की अब अनिश्चितकालीन हड़ताल, हाथों में तख्ती लेकर 'No CCMP' के लगाए नारे, कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
डॉक्टरों की हड़ताल अब अनिश्चितकालीन हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार ने जो फैसला लिया है वो काफी जल्दबाजी में लिया गया है।
महाराष्ट्र | Aug 06, 2026 12:29 pm IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों की 5 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकारी अस्पतालों की OPD सेवाएं रहेंगी बंद
महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार 5 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, इस हड़ताल के दौरान राज्य के सरकारी अस्पतालों की OPD सेवाएं बंद रहेंगी।
महाराष्ट्र | Aug 04, 2026 10:44 pm IST -
हरियाणा में डॉक्टरों की घोर लापरवाही, नूंह के सरकारी अस्पताल में 4 साल के बच्चे की 'गलत' पैर की कर दी सर्जरी
डॉक्टरों की इस लापरवाही को लेकर परिजनों का डॉक्टरों के खिलाफ काफी गुस्सा है। डॉक्टरों ने एक पैर में सर्जरी करने के बाद दूसरे पैर में भी ऑपरेशन किया है। इससे बच्चे के दोनों पैरों में पट्टी चढ़ी हुई हैं।
हरियाणा | Jul 26, 2026 10:50 pm IST -
Advertisement
-
इलाज में देरी होने से नाराज युवक ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के सिर पर पटका स्टूल, CCTV में कैद हुई घटना
ओडिशा में एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के सिर पर स्टूल पटक दिया, जिससे डॉक्टर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
राष्ट्रीय | Jul 21, 2026 02:06 pm IST -
"तो आप अपने नाम से डॉक्टर हटा लो", रेप पीड़िता बच्ची की मौत पर SC की तीखी टिप्पणी, जानें क्या कहा?
आपने उस बच्ची को इसलिए नजरअंदाज किया था क्योंकि वह गरीब थी, आपको अपने नाम से डॉक्टर शब्द ही हटा लेना चाहिए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने अस्पतालों और डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए ये तीखी टिप्पणी की।
राष्ट्रीय | Jul 17, 2026 04:37 pm IST -
कर्नाटक में डॉक्टर की हत्या, बेटा घायल और हिरासत में पत्नी, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में उलझी पुलिस
कर्नाटक के धारवाड़ में एक एनेस्थिसियोलॉजिस्ट की उनके घर में ही हत्या कर दी गई। बेटा भी घायल हो गया है। पत्नी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानें क्या है ये मर्डर मिस्ट्री, जिसे सुलझाने में उलझी पुलिस?
क्राइम | Jul 15, 2026 11:55 pm IST -
महाराष्ट्र के लातूर में मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ ने कर ली आत्महत्या, जानें कौन थे डॉ. मेहुल राठौड़
महाराष्ट्र के लातूर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के मशहूर हर्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर मेहुल राठौड़ ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच चल रही है और लोगों से अफवाह से बचने की अपील की है।
महाराष्ट्र | Jul 15, 2026 10:46 pm IST
- « Prev
- Next »