A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही लगा श्रद्धालुओं का तांता, लंबी-लंबी लाइन में लगे दिखाई दिए लोग

अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही लगा श्रद्धालुओं का तांता, लंबी-लंबी लाइन में लगे दिखाई दिए लोग

अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, ऐसे में इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रेशन के शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा।

Amarnath yatra- India TV Hindi
Image Source : PTI अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगे लोग

बाबा बर्फानी के दर्शन खातिर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। तस्वीरों में लोग काफी लंबी-लंबी लाइन में लगे दिखे। रजिस्ट्रेशन के दौरान लोगों के हेल्थ का चेकअप किया गया। इसी दौरान एक श्रद्धालु ने कहा मैं दूसरी बार अमरनाथ की यात्रा पर आया हूं। मैं इसे लेकर काफी खुश हूं।

खुश दिखे श्रद्धालु

एएनआई से बात करते हुए लाइन में ही लगे एक अन्य श्रद्धालु ने कहा वह दूसरी बार अमरनाथ यात्रा के लिए आई हैं, मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं, मैं उम्मीद करती हूं कि मैं हर साल यह यात्रा कर पाऊं। वहीं, एक श्रद्धालु रोहित ने कहा कि वे यात्रा के लिए काफी उत्साहित हैं, हमेशा इस यात्रा के लिए हेल्थ चेकअप कराना पड़ता है, इसलिए वे भी लाइन में लगे हुए हैं।

Image Source : PTIरजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगे लोग

कब शुरू होगी यात्रा?

जानकारी दे दें कि इस साल यह यात्रा 3 जुलाई को दो मार्ग- अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गंदेरबल जिले में बालटाल से एक साथ शुरू होगी। इसके बाद 9 अगस्त को रक्षाबंधन को यह यात्रा खत्म होगी। यात्रा की तारीखों पर बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 5 मार्च को ही राजभवन में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 48वीं बैठक की थी।

राज्यपाल ने की थी बैठक

मीटिंग में बोर्ड की ओर से यात्रियों की सुविधा और सेवा को और बेहतर बनाने के लिए कई उपायों को लेकर प्रस्ताव रखा था। इस दौरान अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की संभावित बढ़ती भीड़ को देखते हुए जम्मू, श्रीनगर और अन्य कई जगहों पर केंद्र बनाकर ठहरने की क्षमता बढ़ाने, ईकेवाईसी के लिए सुविधा केंद्र शुरू करने, आरएफआईडी कार्ड जारी करने और मौगाम और कटरा रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर तीर्थयात्रियों का मौके पर रजिस्ट्रेशन करने के उपायों पर बात की गई थी।

ये भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच मुठभेड़, रात से चल रहा सर्च ऑपरेशन, 1 जवान घायल
सीक्रेट रास्ता, सोलर पैनल, वाई-फाई, GPS... किश्तवाड़ में मारे गए आतंकियों के ठिकाने से चौंकाने वाले खुलासे