1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच मुठभेड़, रात से चल रहा सर्च ऑपरेशन, 1 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच मुठभेड़, रात से चल रहा सर्च ऑपरेशन, 1 जवान घायल

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 15, 2025 07:25 am IST,  Updated : Apr 15, 2025 07:42 am IST

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए ऑपरेशन ऑलआउट चलाया जा रहा है। सोमवार रात पुंछ के सुरनकोट के लसाना गांव में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई। गांव को खाली करा लिया गया है।

सेना के जवान- India TV Hindi
सेना के जवान Image Source : FILE PHOTO-PTI

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेना के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार रात सुरनकोट के लसाना गांव में गोलीबारी हुई थी। सुरक्षा बलों की टीम ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। 

इलाके में चल रहा सेना का सर्च ऑपरेशन

इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'सोमवार रात सुरनकोट के लसाना में पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आंतकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में अतिरिक्त जवानों को भी शामिल किया गया। इलाके से आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया।'

मुठभेड़ के दौरान एक जवान घायल 

इसके साथ ही सेना के अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर में चलाया जा रहा ऑपरेशन ऑलआउट

जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाया गया एक प्रमुख अभियान है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी संगठनों, जैसे लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन, को खत्म करना और शांति स्थापित करना है। इसे भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जैसे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों के तहत चलाया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।