A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के एक मदरसे में लगी भीषण आग, 4 लड़के झुलसे, इनमें से एक की मौत; घटना का VIDEO आया सामने

जम्मू-कश्मीर के एक मदरसे में लगी भीषण आग, 4 लड़के झुलसे, इनमें से एक की मौत; घटना का VIDEO आया सामने

अनंतनाग के मदरसा फैजान बाबा हैदर ऋषि दारुल उलूम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक किशोर की जान चली गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए हैं।

फैजान बाबा हैदर ऋषि दारुल उलूम में लगी आग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT फैजान बाबा हैदर ऋषि दारुल उलूम में लगी आग

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक भीषण आग की घटना सामने आई है। यहां मंगलवार को एक मदरसे में आग लगने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। 

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अनंतनाग के कोर्ट रोड स्थित फैजान बाबा हैदर ऋषि दारुल उलूम में आग लग गई, जिसमें चार लड़के झुलस गए। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक बिलाल अहमद की अस्पताल में मौत हो गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कोर्ट रोड स्थित इस मदरसे में आग 11 और 12 मई की रात को लगी। जिस समय आग भड़की, उस वक्त छात्र गहरी नींद में थे। देखते ही देखते आग ने दारुल उलूम के परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

12 चूना पत्थर ब्लॉक की होगी नीलामी

एक अन्य खबर में, सरकार जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को 12 चूना पत्थर ब्लॉक की नीलामी करेगी। यह नीलामी केंद्र शासित प्रदेश के खनन क्षेत्र को पटरी पर लाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का रास्ता साफ करेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "खान मंत्रालय 12 मई, 2026 को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में चूना पत्थर ब्लॉक की नीलामी के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रहा है।" 

दूसरे चरण के तहत, खान मंत्रालय जम्मू-कश्मीर सरकार के सहयोग से 12 चूना पत्थर ब्लॉक की नीलामी कर रहा है। ये ब्लॉक अनंतनाग, राजौरी और पुंछ जिलों में स्थित हैं और इनमें नए चिन्हित ब्लॉक और दूसरी बार पुनः नीलाम किए जा रहे ब्लॉक दोनों शामिल हैं।

इस नीलामी की शुरुआत श्रीनगर में होगी। ये संसाधन सीमेंट, निर्माण और बुनियादी ढांचा जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए अहम हैं और इससे क्षेत्र में औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। पिछले वर्ष पहली बार जम्मू-कश्मीर में 07 चूना पत्थर ब्लॉक की नीलामी की गई थी।

ये भी पढ़ें-

बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या की जांच अब CBI करेगी, 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

हिमाचल में तूफान ने मचाई भारी तबाही, कहीं उड़ीं छतें तो कहीं गिरे पेड़, दबीं गाड़ियां; देखें तस्वीरें