1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. हिमाचल में तूफान ने मचाई भारी तबाही, कहीं उड़ीं छतें तो कहीं गिरे पेड़, दबीं गाड़ियां; देखें तस्वीरें

हिमाचल में तूफान ने मचाई भारी तबाही, कहीं उड़ीं छतें तो कहीं गिरे पेड़, दबीं गाड़ियां; देखें तस्वीरें

Published : May 12, 2026 10:41 am IST,  Updated : May 12, 2026 10:42 am IST
हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार तूफान और बारिश देखने को मिली है।
1/9 Image Source : Reporter Input
हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार तूफान और बारिश देखने को मिली है।
प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कई जगह तूफान और बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है, पेड़ों को गिरा दिया है और घरों की छतें तक उड़ गई हैं।
2/9 Image Source : Reporter Input
प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कई जगह तूफान और बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है, पेड़ों को गिरा दिया है और घरों की छतें तक उड़ गई हैं।
कांगड़ा जिले के छोटा भंगाल क्षेत्र के दियोट गांव में तेज तूफान ने तबाही मचाई है। कई घरों की छतें उड़ गई हैं। पेड़ गिरे हैं।
3/9 Image Source : Reporter Input
कांगड़ा जिले के छोटा भंगाल क्षेत्र के दियोट गांव में तेज तूफान ने तबाही मचाई है। कई घरों की छतें उड़ गई हैं। पेड़ गिरे हैं।
बैजनाथ में छोटा-भंगाल के गांव सरमाण, दियोट में तूफान के कारण घरों की छतें उड़ने की सूचना है। पालमपुर में भी तूफान से नुकसान की खबर है।
4/9 Image Source : Reporter Input
बैजनाथ में छोटा-भंगाल के गांव सरमाण, दियोट में तूफान के कारण घरों की छतें उड़ने की सूचना है। पालमपुर में भी तूफान से नुकसान की खबर है।
मंडी जिले के सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। पंडोह में तेज तूफान के कारण सफेदे के पेड़ की टहनी टूट कर गाड़ियों पर गिर गई।
5/9 Image Source : Reporter Input
मंडी जिले के सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। पंडोह में तेज तूफान के कारण सफेदे के पेड़ की टहनी टूट कर गाड़ियों पर गिर गई।
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के संधोल के सोहर गांव में घरों को भारी नुकसान पहुंचा और तेज आंधी और तूफान से रसोई घर और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
6/9 Image Source : Reporter Input
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के संधोल के सोहर गांव में घरों को भारी नुकसान पहुंचा और तेज आंधी और तूफान से रसोई घर और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जोगिंदर नगर में तूफान से बस अड्डे को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, मंडी जिले के सराज के जरोल में बीती रात भीषण आंधी से पेड़ गिरने के कारण थुनाग-जंजैहली मुख्य मार्ग बंद हो गया है। सड़क के बीचों-बीच पेड़ आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है।
7/9 Image Source : Reporter Input
जोगिंदर नगर में तूफान से बस अड्डे को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, मंडी जिले के सराज के जरोल में बीती रात भीषण आंधी से पेड़ गिरने के कारण थुनाग-जंजैहली मुख्य मार्ग बंद हो गया है। सड़क के बीचों-बीच पेड़ आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है।
वहीं, कुल्लू के काईसधार में तूफान से भारी तबाही हुई और एक घर की छत ही उड़ गई है। मशियार के घलिंगचा, घलियाड, कांडी और कमेडा में तूफान आने से 5 से 7 रिहायशी मकान और 10 गौशाला की छत उड़ने से भारी नुकसान हुआ है।
8/9 Image Source : Reporter Input
वहीं, कुल्लू के काईसधार में तूफान से भारी तबाही हुई और एक घर की छत ही उड़ गई है। मशियार के घलिंगचा, घलियाड, कांडी और कमेडा में तूफान आने से 5 से 7 रिहायशी मकान और 10 गौशाला की छत उड़ने से भारी नुकसान हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी तूफान और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। (रिपोर्ट- कपिल ठाकुर)
9/9 Image Source : Reporter Input

Advertisement