1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. गुलदाउदी गार्डन की खूबसूरती देखने के लिए CM उमर अब्दुल्ला ने टूरिस्टों को दिया न्यौता, 70 वैरायटी के 3.5 लाख फूल देखने को मिलेंगे

गुलदाउदी गार्डन की खूबसूरती देखने के लिए CM उमर अब्दुल्ला ने टूरिस्टों को दिया न्यौता, 70 वैरायटी के 3.5 लाख फूल देखने को मिलेंगे

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में 'गुलदाउदी गार्डन' (जिसे 'बाग-ए-गुल-दाऊद' के नाम से भी जाना जाता है) का उद्घाटन किया। इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है, जो कश्मीर में शरद ऋतु के पर्यटन के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनेगा।

मुख्यमंत्री उमर...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

पतझड़ के मौसम में कश्मीर घूमने आने वाले टूरिस्ट के लिए अच्छी खबर है। बाग-ए-गुल-ए-दाऊद गार्डन आज से खुल गया है। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ने टूरिस्ट और लोकल लोगों को कश्मीर के पहले गुलदाउदी थीम गार्डन में आने का न्योता दिया है। पतझड़ के खास आकर्षण के तौर पर डेवलप किए गए इस गार्डन में 70 से ज्यादा वैरायटी के 3.5 लाख लोकल पौधे हैं, जिनमें लगभग 12 मिलियन फूल खिलते हैं।

श्रीनगर का ख़ूबसूरत गुलदाउदी गार्डन जो अपने दूसरे सीज़न में और भी भव्य फूलों की प्रस्तुति के साथ आपका इंतज़ार कर रहा है। हाँ, पूरे बगीचे में शानदार फूलों की एक जीवंत चादर में सज चुका है और अपने मेहमानों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

Image Source : ptiगुलदाउदी गार्डन में सेल्फी लेती महिला

पिछली साल मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

यह गार्डन घाटी के पर्यटन मंच पर एक खास आकर्षण के रूप में तेजी से उभर रहा है। पिछले साल पुष्प कृषि विभाग (फ्लोरिकल्टूर विभाग) द्वारा शुरू किये गये गार्डन को अपने पहले पतझड़ सीज़न में ही बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग आए, जो कश्मीर की फूलों वाली खुबसूरती के एक अलग ही रूप का अनुभव करना चाहते थे। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए, विभाग ने इस साल गार्डन का विस्तार किया है।

 

Image Source : ptiगुलदाउदी के फूल

सीएम ने देश भर के पर्यटकों से की अपील

बाग को पर्यटकों के लिए ओपन करने के बाद उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मैं न केवल देश भर के उन लोगों को आमंत्रित करता हूं जो कश्मीर का दौरा करना चाहते हैं, बल्कि इससे भी अधिक, श्रीनगर और आसपास के हमारे अपने स्थानीय निवासियों को आमंत्रित करते हैं। 'मैं उन्हें आमंत्रित करता हूं कि वे यहां आएं, इस बगीचे की सुंदरता का आनंद लें, कुछ तस्वीरें खींचें, यादगार पल बनाएं और फिर वापस लौट जाएं।'

Image Source : reporterमुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

पौधरोपण क्षेत्र को बढ़ाकर लगभग 120 कनाल कर दिया गया है, जिसमें गुलदाउदी के लगभग 3.5 लाख पौधे लगाए गए हैं। इस सीज़न के लिए यहां कई तरह की नई किस्में भी शामिल की गई हैं। विभाग ने बगीचे के फव्वारों, प्लाज़ा और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाया है, लेकिन साथ ही इसके प्राकृतिक स्वरूप को भी बनाए रखा है, ताकि यहां किया गया विकास आसपास के नज़ारों के साथ पूरी तरह घुल-मिल जाए।

ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में ‘दरबार मूव’ शुरू, श्रीनगर में 31 अक्टूबर को बंद होंगे सरकारी कार्यालय, फिर कब खुलेंगे जम्मू में?

जम्मू-कश्मीर में मेडिकल इंटर्न्स को अब हर महीने 25 हजार रुपये मिलेगा स्टाइपेंड, इसी महीने से मिलेगा लाभ