1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में ‘दरबार मूव’ शुरू, श्रीनगर में 31 अक्टूबर को बंद होंगे सरकारी कार्यालय, फिर कब खुलेंगे जम्मू में?

जम्मू-कश्मीर में ‘दरबार मूव’ शुरू, श्रीनगर में 31 अक्टूबर को बंद होंगे सरकारी कार्यालय, फिर कब खुलेंगे जम्मू में?

 Reported By: Manzoor Mir,  Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 23, 2026 02:39 pm IST,  Updated : Oct 23, 2026 02:44 pm IST

जम्मू-कश्मीर में ‘दरबार मूव’ परंपरा के तहत श्रीनगर में सरकारी कार्यालय 31 अक्टूबर को बंद कर दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की मुख्य विंग भी श्रीनगर से जम्मू स्थानांतरित होगी। फिर ये सरकारी कार्यालय 3 नवंबर को शीतकालीन राजधानी जम्मू में फिर से खुलेंगे।

jammu kashmir darbar move- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में 'दरबार मूव' Image Source : PTI (FILE PHOTO)

सर्दियों की शुरुआत के साथ, जम्मू-कश्मीर सरकार ने 'दरबार मूव' (राजधानी बदलने की प्रक्रिया) के तहत कामकाज को जम्मू स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। इसके अनुसार, सिविल सचिवालय और अन्य निर्धारित कार्यालय 2 नवंबर को शीतकालीन राजधानी जम्मू में फिर से खुलेंगे। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट ने भी 'दरबार मूव' (सर्दियों के मौसम 2026-27) के तहत अपनी मुख्य शाखा और कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालयों को श्रीनगर से जम्मू स्थानांतरित करने का आदेश दिया है।

रजिस्ट्रार जनरल एम.के. शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हाई कोर्ट की मुख्य शाखा और अन्य निर्धारित कार्यालय 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को कार्यालय का समय समाप्त होने के बाद श्रीनगर में बंद हो जाएंगे और 2 नवंबर 2026 सोमवार को सुबह जम्मू में फिर से खुलेंगे। इस आदेश के दायरे में आने वाले कार्यालयों में मुख्य न्यायाधीश के प्रधान सचिव का कार्यालय, रजिस्ट्रार (सतर्कता), जम्मू-कश्मीर न्यायिक अकादमी के निदेशक, रजिस्ट्रार (नियम), रजिस्ट्रार (कंप्यूटर/आईटी), केंद्रीय परियोजना समन्वयक (CPC) और ई-कोर्ट के कार्यालय शामिल हैं।

जम्मू जाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा विशेष यात्रा भत्ता

आदेश में यह भी कहा गया है कि 'दरबार मूव' के तहत श्रीनगर से जम्मू जाने वाले कर्मचारियों को 25,000 रुपये का 'विशेष यात्रा भत्ता' (Special Move Travelling Allowance - T.A.) दिया जाएगा। हालांकि, रजिस्ट्रार जनरल ने स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी जम्मू नहीं जाएंगे, उन्हें यह 25,000 रुपये का विशेष यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। सभी कार्यालय 2 नवंबर को जम्मू में फिर से खुलेंगे। 

क्या है 'दरबार मूव' परंपरा?

बता दें कि 'दरबार मूव' की परंपरा के तहत, सरकार सर्दियों के 6 महीनों के दौरान जम्मू से और गर्मियों के दौरान श्रीनगर से काम करती है। साल 2021 में उपराज्यपाल प्रशासन ने इस परंपरा को समाप्त कर दिया था। इसके बाद ‘दरबार मूव’ को उमर अब्दुल्ला सरकार ने 16 अक्टूबर 2025 को बहाल कर दिया था।

दरबार मूव से पहले हाईकोर्ट की जम्मू विंग तैयार करने के निर्देश

हाई कोर्ट की जम्मू विंग के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल को निर्देश दिए गए हैं कि 2 नवंबर से पहले सभी चैंबर, अदालतें और रजिस्ट्री कार्यालय पूरी तरह तैयार कर कार्यशील बनाए जाएं। इसके साथ ही सभी टेलीफोन कनेक्शन भी चालू रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें-

कश्मीर में RSS की पहली एंट्री, भारतीय मजदूर संघ ने पुलवामा में अपना दफ्तर खोला, इसका मकसद क्या है?

जम्मू-कश्मीर में मेडिकल इंटर्न्स को अब हर महीने 25 हजार रुपये मिलेगा स्टाइपेंड, इसी महीने से मिलेगा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।