A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में लागू हुआ ‘दरबार मूव’, श्रीनगर में बंद हुए सरकारी कार्यालय, जानिए अब कब खुलेंगे जम्मू में?

जम्मू-कश्मीर में लागू हुआ ‘दरबार मूव’, श्रीनगर में बंद हुए सरकारी कार्यालय, जानिए अब कब खुलेंगे जम्मू में?

शीतकालीन राजधानी में कामकाज के लिए कर्मचारियों के स्थानांतरण की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला- India TV Hindi
Image Source : PTI जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में लागू की गई ‘दरबार मूव’ परंपरा के तहत श्रीनगर में सरकारी कार्यालय शुक्रवार को बंद कर दिए गए। अब ये सरकारी कार्यालय तीन नवंबर को शीतकालीन राजधानी जम्मू में फिर से खुलेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘दरबार मूव’ को उमर अब्दुल्ला सरकार ने 16 अक्टूबर को बहाल कर दिया था। 

2021 में बंद कर दी गई थी ये परंपरा

साल 2021 में उपराज्यपाल प्रशासन ने इस परंपरा को समाप्त कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में पांच दिन काम करने वाले सरकारी दफ्तर शुक्रवार को नियमित समय के बाद बंद हो गए, जबकि छह दिन काम करने वाले दफ्तर शनिवार को बंद होंगे। 

परिवहन की खास व्यवस्थाएं की गईं

उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय तीन नवंबर को शीतकालीन राजधानी जम्मू में कामकाज फिर से शुरू करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, शीतकालीन राजधानी में कामकाज के लिए कर्मचारियों के स्थानांतरण और सुरक्षा के साथ-साथ श्रीनगर से जम्मू तक उनके परिवहन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा न आए और प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। 

 मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

‘दरबार मूव’ की प्रक्रिया के चलते यातायात विभाग ने घोषणा की है कि शनिवार और रविवार को जम्मू से श्रीनगर के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। (भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: 

अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुई जम्मू-कश्मीर विधानसभा, 5 सरकारी विधेयक हुए पारित

एलजी मनोज सिन्हा ने दो सरकारी शिक्षकों को बर्खास्त किया, आतंकवादियों से संबंध रखने का आरोप