1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. अमरनाथ यात्रा काफिले की एक कार डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर घायल; बाल-बाल बचे श्रद्धालु

अमरनाथ यात्रा काफिले की एक कार डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर घायल; बाल-बाल बचे श्रद्धालु

अमरनाथ यात्रा के काफिले में शामिल कार को हरियाणा के करनाल निवासी शशिकांत नाम का व्यक्ति चला रहा था। चेनानी तहसील के नरसू में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यह कार डिवाइडर से टकरा गई

amarnath yatra- India TV Hindi
Image Source : PTI कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में अमरनाथ यात्रा के काफिले में शामिल एक कार के डिवाइडर से टकराने की दुर्घटना में चालक घायल हो गया। जबकि वाहन में सवार चार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। पिछले आठ दिनों में यात्रा के दौरान यह चौथा सड़क हादसा है।  

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने बताया कि कार में सवार चार लोग सुरक्षित हैं। पुलिस के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा के काफिले में शामिल कार को हरियाणा के करनाल निवासी शशिकांत नाम का व्यक्ति चला रहा था। चेनानी तहसील के नरसू में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यह कार डिवाइडर से टकरा गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार चार तीर्थयात्रियों को कोई चोट नहीं आई।

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि यह दुर्घटना गाड़ी चलाते समय चालक को नींद आने के कारण हुई। आगे की जांच जारी है। 

चंदनबाड़ी में ज़ेड-मोड़ के पास पलट गई टैक्सी

बता दें कि अभी दो दिन पहले ही सोमवार को पहलगाम के चंदनबाड़ी में ज़ेड-मोड़ के पास एक वाहन के सड़क पर पलट जाने से गुजरात के 3 अमरनाथ तीर्थयात्रियों और एक स्थानीय चालक सहित चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे। JK03C-5073 पंजीकरण संख्या वाली एक टैक्सी चंदनबाड़ी मार्ग के पास उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब वह नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर पलट गई।

7,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ मंदिर के दोनों आधार शिविरों के लिए 7,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सुबह जम्मू से रवाना हुआ। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

अमरनाथ यात्रा: पहले छह दिन में 1 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन, बम-बम भोले के नारों से गुंजायमान है घाटी

उत्तराखंड में हुआ चमत्कार, बाबा बर्फानी जैसे शिवलिंग के हुए दर्शन; लोग कह रहे छोटा अमरनाथ