A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. सड़क से फिसली पुलिस वैन, हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 5 जवान घायल

सड़क से फिसली पुलिस वैन, हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 5 जवान घायल

घायलों को काजीगुंड शहर के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो घायलों को अनंतनाग शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया।

road accident- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO कुलगाम के काजीगुंड इलाके में एक पुलिस वैन सड़क से फिसल गई। (प्रतिकात्मक तस्वीर)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हादसा उस समय हुआ, जब कुलगाम के काजीगुंड इलाके में एक पुलिस वैन सड़क से फिसल गई।

एक अधिकारी ने कहा, "घायलों को काजीगुंड शहर के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो घायलों को अनंतनाग शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया।" (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-