1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. गांदरबल में बड़ा हादसा, कार से टकरा कर खाई में गिरी बस, 3 पर्यटकों की मौत, 14 घायल

गांदरबल में बड़ा हादसा, कार से टकरा कर खाई में गिरी बस, 3 पर्यटकों की मौत, 14 घायल

गांदरबल में बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार से टकरा कर बस ने नियंत्रण खो दिया और खाई में जा जिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड कंगन क्षेत्र के निकट एक सड़क हादसे में तीन पर्यटकों की जान चली गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक टोयोटा इटियोस कार एक बस से टकरा गई। इस दौरान बस ने नियंत्रण खो दिया और खाई में जा जिरी। हादसा इतना भीषण था कि तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 14 अन्य घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुछ घायलों की स्थिति गंभीर

घायल कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। अभी तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सभी घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वाहन की गति अधिक थी और बारिश के कारण सड़क गीली थी, जिससे हादसा हुआ।

रामबन में वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत

वहीं, जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को ताजी सब्जियां ले जा रहा एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चालक अर्शीद अहमद और उसका सहायक सेवा सिंह (लगभग 30 वर्ष) सब्जियां लेकर अपने गांव उखराल पोगल-परिस्तान जा रहे थे, तभी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी चश्मा के पास यह दुर्घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों ने संयुक्त बचाव अभियान चलाया और शवों को कई सौ फुट गहरी खाई से निकाला।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: बमबाज निकला प्रेमी, मोहल्ले वालों के डर से गर्लफ्रेंड ने की बात बंद, तो कर दिए 3 धमाके, खौफ में लोग

घूमने का चढ़ा ऐसा शौक कि स्कूल से भाग निकलीं 4 छात्राएं, 24 KM चलकर पहुंची स्टेशन, फिर जो हुआ...