1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. घूमने का चढ़ा ऐसा शौक कि स्कूल से भाग निकलीं 4 छात्राएं, 24 KM चलकर पहुंची स्टेशन, फिर जो हुआ...

घूमने का चढ़ा ऐसा शौक कि स्कूल से भाग निकलीं 4 छात्राएं, 24 KM चलकर पहुंची स्टेशन, फिर जो हुआ...

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 23, 2025 12:23 pm IST,  Updated : Mar 23, 2025 12:23 pm IST

हिसार के एक स्कूल की नाबालिग छात्राएं बिना बताए घूमने के लिए निकल गईं। 24 किलोमीटर पैदल चलकर हिसार रेलवे स्टेशन पहुंच ट्रेन पकड़ी।

रेलवे पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी- India TV Hindi
रेलवे पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी

हरियाणा के हिसार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की चार छात्राओं को जयपुर घूमने का ऐसा शौक चढ़ा कि वे बिना किसी को बताए स्कूल से निकल पड़ीं। हालांकि, किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वे गलत ट्रेन में बैठकर राजस्थान के चूरू पहुंच गईं। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने उन्हें सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।

12 से 13 वर्ष के बीच उम्र

जानकारी के अनुसार, छात्राओं की उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच है। उन्होंने स्कूल से भागने का प्लान बनाया और 24 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर हिसार रेलवे स्टेशन पहुंच गईं। यहां उन्होंने जयपुर जाने वाली ट्रेन की जगह गलती से जोधपुर-हिसार ट्रेन पकड़ ली, जिससे वे सीधे चूरू पहुंच गईं।

पुलिस को छात्राओं पर हुआ शक

चूरू रेलवे स्टेशन पर जब रेलवे पुलिस की नजर इन चार नाबालिग छात्राओं पर पड़ी तो उन्हें संदेह हुआ। पूछताछ में छात्राएं कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं, जिसके बाद रेलवे पुलिस ने तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। चाइल्ड हेल्पलाइन ने चारों छात्राओं को अपनी देख-रेख में लेकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।

काउंसलिंग में चौंकाने वाला खुलासा

बाल कल्याण समिति ने छात्राओं की काउंसलिंग की, जिसमें उन्होंने बताया कि वे जयपुर घूमने की इच्छा रखती थीं, लेकिन जयपुर जाने के बजाय जोधपुर-हिसार ट्रेन में बैठकर चूरू पहुंच गईं। 

हरियाणा पुलिस को किया सुपुर्द

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने चारों छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और फिर बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार उन्हें हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना ने आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्राएं इतनी दूर तक बिना किसी रोक-टोक के कैसे पहुंचीं, यह प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। उम्मीद है कि इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्कता बरतेंगी।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

ये भी पढ़ें- 

कमरे से सड़क तक खून के निशान, युवक की कैसे हुई हत्या? जांच में खुलासा; CCTV आया सामने

VIDEO: बमबाज निकला प्रेमी, मोहल्ले वालों के डर से गर्लफ्रेंड ने की बात बंद, तो कर दिए 3 धमाके, खौफ में लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।