1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक के ससुर का निधन

हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक के ससुर का निधन

पेशे से डॉक्टर गुलाम सिब्तैन मसूदी 1974 में पढ़ाई के लिए कश्मीर से अमेरिका चले गए थे और 28 साल बाद वापस लौटे थे। मसूदी की जनाजे की नमाज गुरुवार दोपहर पुराने शहर की जामा मस्जिद में अदा की जाएगी और उन्हें पुलवामा जिले के ख्रेव में उनके पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

Ghulam Sibtain Masoodi- India TV Hindi
Image Source : X गुलाम सिब्तैन मसूदी की फाइल फोटो

श्रीनगर: हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक के ससुर गुलाम सिब्तैन मसूदी का बुधवार रात यहां 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। फारूक के कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया कि मसूदी का लंबी बीमारी के बाद कल देर रात निधन हो गया। बयान में कहा गया है, “गहरे दुख और उदासी के साथ हम मीरवाइज उमर फारूक के ससुर डॉ. गुलाम सिब्तैन मसूदी के निधन की घोषणा करते हैं।”

पुलवामा में पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा

मसूदी की जनाजे की नमाज गुरुवार दोपहर पुराने शहर की जामा मस्जिद में अदा की जाएगी और उन्हें पुलवामा जिले के ख्रेव में उनके पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। पेशे से डॉक्टर मसूदी 1974 में पढ़ाई के लिए कश्मीर से अमेरिका चले गए थे और 28 साल बाद वापस लौटे थे।

(भाषा इनपुट्स के साथ)