A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर: पहलगाम में बस की टक्कर से नाले में गिरी कार, सामने आया VIDEO

जम्मू कश्मीर: पहलगाम में बस की टक्कर से नाले में गिरी कार, सामने आया VIDEO

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बस की टक्कर से एक कार नाले में गिर गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कार नाले में फंसी हुई दिख रही है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पहलगाम में बस की टक्कर से नाले में गिरी कार

अनंतनाग: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के सरबल इलाके में एक बस से टक्कर के बाद एक ऑल्टो कार लिद्दर नाले में गिर गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। 

क्या है पूरा मामला?

ऑल्टो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर JK03E-0333) दो यात्रियों के साथ पहलगाम से अनंतनाग जा रही थी, तभी सरबल के पास पीछे से आ रही एक बस (रजिस्ट्रेशन नंबर JK19A-9907) ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार सड़क से फिसलकर लिद्दर नाले में गिर गई, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा। पुलिस और ट्रैफिककर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। 

ड्राइवर और कार में सवार दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पहलगाम के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH) ले जाया गया। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है और तीनों घायलों की हालत स्थिर है। इस बीच, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

हालही में बांदीपोरा में फटा था बादल

हालही में कश्मीर के बांदीपोरा में बादल फटा था। इसके बाद गांव में हर तरफ मलबा और पानी दिखाई दिया था और लोग घर छोड़कर भाग गए थे।  घाटी के तारतेई किलो गांव में अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में बाढ़ के हालात बन गए थे।

दरअसल बादल फटने की घटना से गांव में हालात बिगड़ गए थे और लोगों के मकानों को काफी नुकसान हुआ था। सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि भी पानी में डूबी थी। ऐसे में ये माना जा रहा था कि फसलों को भी नुकसान होगा। हालांकि गनीमत ये रही थी कि इस घटना में किसी की जान जाने की खबर नहीं मिली थी। 

ये घटना ऐसे समय में सामने आई, जब मौसम विभाग ने पहले ही  17 और 18 जून को जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की आशंका जताई थी। ऐसे में लोग अलर्ट मोड में भी थे, जिस कारण इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने साफ कहा था कि मौसम खराब होने वाला है, ऐसे में यात्रा करने से बचें। विभाग ने आम जनता और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल, गांव में घुसा मलबे-पानी का सैलाब; घर छोड़ भागे लोग