1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू में अपराध बढ़ गया है, लोग दिन-प्रतिदिन बदहाली का शिकार होते जा रहे हैं: महबूबा मुफ्ती

जम्मू में अपराध बढ़ गया है, लोग दिन-प्रतिदिन बदहाली का शिकार होते जा रहे हैं: महबूबा मुफ्ती

अपने जम्मू दौरे के दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 2019 के बाद बहुत सी दिक्कतें आई हैं। जम्मू में बाहर से लोग आ रहे हैं और अपराध बढ़ गया है।

महबूबा मुफ्ती- India TV Hindi
Image Source : PTI महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने जम्मू दौरे के दौरान केंद्र सरकार और वर्तमान प्रशासन पर एक बार फिर निशाना साधा। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि साल 2019 में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर और विशेष रूप से जम्मू के हालात बदतर हुए हैं।

"बाहरी लोगों के आने से बढ़ा अपराध"

जम्मू में कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि 2019 के बाद बहुत सी दिक्कतें आई हैं। जम्मू में बाहर से लोग आ रहे हैं और अपराध बढ़ गया है। जम्मू के लोग दिन-प्रतिदिन बदहाली का शिकार होते जा रहे हैं, इसलिए हम लोगों की बात सुनना चाहते थे।

हिजाबकांड पर महबूबा मुफ्ती का बयान

इससे पहले, महबूबा मुफ्ती ने हिजाबकांड को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। उन्होंने हिजाब खींचने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "नीतीश जी को मैं व्यक्तिगत रूप जानती हूं और उनकी प्रशंसक रही हूं, उन्हें एक युवा मुस्लिम महिला का नक़ाब खींचते देखकर मुझे गहरा सदमा लगा है। क्या कोई इसे बढ़ती उम्र से जोड़ेगा या मुसलमानों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने वाली सामान्य घटना कहेगा।" 

उन्होंने कहा, "यह तथ्य और भी अधिक परेशान करने वाला है कि उनके आस-पास के लोगों ने इस भयावह घटना को एक तरह के मनोरंजन के रूप में देखा। नीतीश साहब, शायद अब आपके इस्तीफे का समय आ गया है?" दरअसल एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नीतीश कुमार को एक अभिनंदन समारोह के दौरान एक मुस्लिम महिला का नकाब हटाने की कोशिश करते देखा जा गया।

ये भी पढ़ें-

'जब मुसलमान ऐसी हरकतें करते हैं, तो हम शर्म से अपना सिर झुका लेते हैं', जानिए ऐसा कहने पर क्यों मजबूर हुए महमूद मदनी

'बांग्लादेशी एहसान फरामोश', हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग पर भड़के इमाम इलियासी, पीएम मोदी से दखल देने की मांग