1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 'ईरान में पढ़ रहे छात्र तुरंत भारत लौटें...', फारुक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट्स से की अपील

'ईरान में पढ़ रहे छात्र तुरंत भारत लौटें...', फारुक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट्स से की अपील

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला ने ईरान में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें और वापस भारत आ जाएं। उन्होंने कहा है कि अगर एयरस्पेस बंद हो गया तो उनका बाहर निकालना मुश्किल हो जाएगा।

Farooq abdullah iran us war indian students- India TV Hindi
Image Source : PTI फारुक अब्दुल्ला ने छात्रों को ईरान से वापस आने को कहा।

ईरान और अमेरिका के बीच टेंशन हाई है। अमेरिका का वॉरशिप USS गेराल्ड पॉजिशन ले चुका है। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि अगले 24 घंटे में अमेरिका ईरान पर अटैक कर सकता है। ईरान ने भी साउथ बॉडर्र पर अपने मिसाइलों की तैनाती कर दी है। इन सब के बीच ईरान में मौजूद भारतीय लोगों के लिए भी चिंता शुरू हो गई है। अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस से प्रमुख फारुक अब्दुल्ला ने ईरान में मौजूद जम्मू-कश्मीर के छात्रों को जल्द से जल्द वापस लौटने की अपील की है। आइए जानते हैं कि फारुक अब्दुल्ला ने क्या कहा है।

क्या बोले फारुक अब्दुल्ला?

फारुक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के छात्र जो कि ईरान में पढ़ाई कर रहे हैं वे तुरंत भारत वापस आ जाएं। फारुक अब्दुल्ला ने कहा- "मैं जम्मू-कश्मीर के छात्रों से कहना चाहता हूं कि वे तुरंत वहां से निकल जाएं। यदि कल हवाई क्षेत्र बंद हो गया तो उनके अभिभावक परेशान हो सकते हैं। परामर्श जारी हो चुका है, इसलिए उन्हें अपना सामान समेटकर घर लौट आना चाहिए। अन्यथा उन्हें बाहर निकालना कठिन हो जाएगा।"

भारतीय दूतावास परामर्श जारी किया

आपको बता दें कि इससे पहले ईरान में भारतीय दूतावास परामर्श जारी करते हुए भारतीय नागरिकों को कमर्शियल विमानों समेत अन्य उपलब्ध परिवहन साधनों की मदद से ईरान छोड़ने को कहा है। बता दें कि दूतावास ने ये परामर्श जनवरी में सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के दौरान लोगों की मौत के 40 दिन बाद उनकी स्मृति में शनिवार को हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर जारी किया है।

अमेरिका और ईरान में ठनी

26 फरवरी को जेनेवा में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का तीसरा राउंड होना है। लेकिन जानकारों के मुताबिक, बातचीत से पहले ईरान पर दबाव डालने के लिए अमेरिका उसपर लिमिटेड स्ट्राइक कर सकता है। उधर ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने अटैक किया, चाहे वो लिमिटेड स्ट्राइक ही क्यों न हो, वो पूरी ताकत से उसे जवाब देगा। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में तीन आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन में 2 एके-47 राइफल भी बरामद की

15 फरवरी को पोस्टर लगे, 22 फरवरी को आतंकी ढेर; जैश-ए-मोहम्मद के सबसे खतरनाक ग्रुप का सफाया