1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में तीन आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन में 2 एके-47 राइफल भी बरामद की

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में तीन आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन में 2 एके-47 राइफल भी बरामद की

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 22, 2026 03:28 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 06:22 pm IST

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुनियोजित तरीके से जॉइंट ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसके बाद तीन आतंकियों के शव और कई हथियार बरामद किए गए।

Encounter- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सुदूर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में सैनिकों ने तीन आतंकियों के शव बरामद किए। उनके पास तीन एके-47 राइफल भी मिलीं। सेना की टुकड़ी व्हाइट नाइट कॉर्प्स की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया कि किश्तवाड़ जिले में तीन आतंकी मारे गए। 

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टुकड़ियों ने तलाश अभियान शुरू किया और दौरान सुबह लगभग साढ़े 10 बजे चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। 

मिट्टी के घर में छिपे थे आतंकी

सेना के अधिकारियों ने बताया कि एक पहाड़ी पर स्थित मिट्टी के घर के भीतर छिपे आतंकवादियों ने पास आ रहे जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अभी भी जारी है। अब तक तीन आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं। पिछले महीने चटरू जंगल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच करीब आधा दर्जन मुठभेड़ें हुईं, जिसमें एक सैनिक शहीद हुआ और एक आतंकवादी मारा गया।

सेना ने क्या बताया?

सुरक्षाबलों की तरफ से एक्स पर लिखा गया, " जम्मू कश्मीर पुलिस, आईबी और अपने इंटेलिजेंस सोर्स से मिली भरोसेमंद इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, किश्तवाड़ इलाके में ऑपरेशन त्राशी-I के तहत एक सोचा-समझा जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया ताकि इलाके में एक्टिव आतंकवादियों को ट्रैक और न्यूट्रलाइज किया जा सके। पहले सेना और आतंकियों के बीच थोड़ी मुठभेड़ हुई। इसके बाद रविवार सुबह 11 बजे के करीब सीआईएफ डेल्टा, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर आतंकवादियों से एनकाउंटर शुरू किया। सामरिक सटीकता, सहज तालमेल और दृढ़ आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए, सैनिकों ने मुठभेड़ स्थल पर अपना दबदबा बनाया, जिसमें दो आतंकी मारे गए। दो एके-47 राइफल सहित कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।" हालांकि, बाद में तीसरे आतंकी का शव मिलने की पुष्टि की गई।

यह भी पढ़ें-

पिछले महीने चटरू जंगल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच करीब आधा दर्जन मुठभेड़ें हुईं, जिसमें एक सैनिक और एक आतंकवादी मारा गया।

जम्मू-कश्मीर में 22 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले, देखें पूरी लिस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।