A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मी के डोडा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मी के डोडा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

डोडा के भल्लारा वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है, जहां भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

जम्मू-कश्मी के डोडा के भल्लारा वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह संयुक्त तलाशी अभियान स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा चलाया गया था। तलाशी अभियान के दौरान, सुरक्षा बलों ने जंगल के अंदर ठिकाने से एक एसएलआर राइफल, दो मैगजीन और 20 राउंड बरामद किए। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बरामदगी के संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पाकिस्तान से जुड़े मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़

एक अन्य खबर में, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को सीमा पार से संचालित हो रहे एक बड़े मादक पदार्थ-आतंकवाद गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की लगभग पांच किलोग्राम हेरोइन और तीन पिस्तौल बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा ने बताया, "जम्मू में एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से चार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनके पास से 4.95 किलोग्राम हेरोइन और तीन पिस्तौल बरामद की गई हैं।"

एसपी शर्मा ने खुलासा किया कि गिरफ्तार आरोपी सीधे तौर पर मादक पदार्थ-आतंकवाद के तहत सीमा पार पाकिस्तानी संचालकों से जुड़े हुए थे। पुलिस द्वारा आरोपियों के डिजिटल फुटप्रिंट की जांच करने पर पता चला कि वे पाकिस्तानी संचालकों के निर्देश पर देश की अगली पीढ़ी को नष्ट करने के लिए मादक पदार्थों की आपूर्ति कर रहे थे। एसपी ने कहा कि यह गिरोह देश के खिलाफ एक अपरंपरागत युद्ध छेड़ने की मंशा रखता था, जिसमें मादक पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

फार्महाउस के 140 फुट गहरे बोरवेल में मजदूर ने लगाई छलांग, 8 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन; मौत

गोवा अग्निकांड के 25 मृतकों की लिस्ट आई सामने, दम घुटने से हुई थी 23 लोगों की मौत