A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. लॉन्ग वीकेंड पर जा रहे हैं वैष्णो देवी? जानिए 15, 16 और 17 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

लॉन्ग वीकेंड पर जा रहे हैं वैष्णो देवी? जानिए 15, 16 और 17 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

अगर आप लॉन्ग वीकेंड पर वैष्णो देवी जाने का प्लान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कि 15, 16 और 17 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के कटरा में मौसम कैसा रहने वाला है।

vaishno devi long weekend plan- India TV Hindi
Image Source : PTI माता वैष्णो देवी मंदिर।

भारत के पहाड़ी राज्यों में इस वक्त भारी बारिश देखने को मिल रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश दोनों ही जगहों पर बीते कुछ समय से भारी बारिश के कारण बादल फटने, अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं हुई हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी लगातार बारिश के कारण ऐसी ही घटनाएं हो रही हैं। जल्द ही 15 अगस्त की तारीख आने वाली है। इस बार 15 अगस्त के बाद वीकेंड भी है। ऐसे में लोग इस लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाकर घूमने का प्लान कर रहे हैं। अगर आप इस लॉन्ग वीकेंड पर माता वैष्णो देवी की यात्रा करना चाह रहे हैं तो आइए जानते हैं कि कैसा रहने वाला हैं वहां का मौसम।

लॉन्ग वीकेंड की तारीख क्या हैं?

इस साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त का दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। आम तौर पर स्वतंत्रता दिवस के दिन ऑफिस की छुट्टी होती है। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी बड़ी संख्या में लोगों के ऑफिस की छुट्टियां होती हैं। ऐसे में लोगों 15, 16 और 17 अगस्त यानी तीन दिन की छुट्टी मिलने वाली है जिसे लॉन्ग वीकेंड कहा जा रहा है। इस वीकेंड में बड़ी संख्या में लोगों के घूमने के लिए निकलने की संभावना है।

कटरा का मौसम

माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित है। यहां बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 15, 16 और 17 अगस्त को कैसे रहेगा कटरा का मौसम...

तारीख मौसम अपडेट
15 अगस्त 2025 दोपहर में हल्की बारिश के साथ अधिकतर बादल छाए रहेंगे रात को गर्मी और बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
16 अगस्त 2025 सुबह में बादल छाए रहेंगे। सुबह में बारिश और दोपहर में कुछ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रात के वक्त बादल छाए रहेंगे और मौसम गर्म रहेगा। शाम को कुछ गरज के साथ बौछारें और देर रात बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
17 अगस्त 2025 दिन में बारिश की संभावना है। रात को बादल छाए रहेंगे और मौसम गर्म रहेगा। शाम को बारिश होगी और देर रात एक-दो बार हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

(सोर्स:accuweather)

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

'सौभाग्य से कुछ बुरा नहीं, दुर्भाग्य से कुछ सकारात्मक भी नहीं... देखते हैं क्या होता है', जानिए ऐसा क्यों बोले उमर अब्दुल्ला?