Video: कश्मीर यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल के पास दिखा भालू, वन विभाग की टीम पहुंची तो लापता
गर्ल्स हॉस्टल के पास भालू दिखने के बाद पूरी युनिवर्सिटी में दहशत फैली हुई है। छात्रों को हॉस्टल के अंदर रहने के लिए कहा गया है। वन विभाग की टीम भालू की तलाश कर रही है।
श्रीनगर की कश्मीर यूनीवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार को देर शाम भालू घुस गया। इससे पूरे विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी कैंपस में भालू के घूमने का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, जब वन विभाग की टीम भालू की तलाश करते हुए पहुंची तो उसका नामो निशान नहीं मिला। घटना से हजरतबल इलाके में दहशत फैल गई। सीसीटीवी वीडियो में एक काले भालू को कैंपस के अंदर देखा गया, जिससे वहां गर्ल्स हॉस्टल की स्टूडेंट्स में अफरा-तफरी फैल गई।
हालात की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने इमरजेंसी में वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट से कार्रवाई करने की अपील की। एक वायरल वीडियो में देखा गया कि भालू सबसे पहले यूनिवर्सिटी के पास फुटपाथ पर चलते हुए देखा गया। इस दौरान आवारा कुत्तों का एक झुंड भालू का पीछा कर रहा था। इसके बाद भालू एक बिजली के खंबे पर चढ़ जाता है और एक दीवार फांदकर गर्ल्स हॉस्टल एरिया में घुस जाता है, जिससे स्टूडेंट्स घबरा गए।
छात्रों को हॉस्टल के अंदर रहने की सलाह
युनिवर्सिटी के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचें और मदद के लिए वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट को जानकारी दी। भालू को ढूंढने और पकड़ने के लिए एक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन भालू तब तक हॉस्टल ब्लॉक से आगे निकल चुका था। बताया जा रहा है भालू गर्ल्स हॉस्टल के कैंपस से होकर गुजरा और बाद में पास के एरिया में गायब हो गया। अभी स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि जब तक सिचुएशन कंट्रोल में नहीं आ जाते, वे अपने कमरों से ज्यादा बाहर न निकलें।
जंगली जीवों और इंसानों के बीच बढ़ रहा टकराव
हाल के सालों में श्रीनगर के बाहरी इलाकों और उसके आस-पास के इलाकों में भालू देखने की कई घटनाएं सामने आई हैं, खास कर पतझड़ मौसम के आखिर में जब जंगली जानवर खाने की तलाश में इंसानी बस्तियों की ओर आते हैं। यही वजह है कि आए दिन जानवरों के टकराव की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो ना सिर्फ एक चिंता का विषय हैं, बालके वन्यजीव विभाग के लिए एक चुनौती भी बन चुकी हैं।
यह भी पढ़ें-
दिल्ली: 5 साल में सबसे ठंडा रहा 2025 का नवंबर, क्या दिसंबर में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ ठंड?
