A
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. गणतंत्र दिवस पर 2 आईजी, 1 डीएसपी समेत झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को मिले पदक, देखें पूरी लिस्ट

गणतंत्र दिवस पर 2 आईजी, 1 डीएसपी समेत झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को मिले पदक, देखें पूरी लिस्ट

सम्मान पाने वाले सभी पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य किया था। अब उन्हें इसी का इनाम मिला है। सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों में दो आईजी रैंक के अधिकारी और एक डीएसपी भी शामिल हैं।

Rajyapal honor to policemen- India TV Hindi
Image Source : X/JHARKHANDPOLICE राज्यपाल से पदक स्वीकार करते पुलिसकर्मी

गणतंत्र दिवस 2025 को मौके पर झारखंड पुलिस के 12 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। इन पुलिसकर्मियों ने सेवा के दौरान सराहनीय कार्य किया था। इसी वजह से इस मौके पर इन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले अधिकारियों में दो आईजी और एक डीएसपी भी शामिल हैं। सभी 12 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस दिया गया। आईजी रैंक के अधिकारी डॉ. माइकल राज एस और अन्नेपु विजयालक्ष्मी को सम्मानित किया गया है। इन दोनों अधिकारियों के साथ डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) नीरज कुमार को भी मेडल दिया गया।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गणतंत्र दिवस समारोह में सभी 12 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इन पुलिसकर्मियों को लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के अवसर पर उल्लेखनीय कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया।

इन कार्यों के लिए मिला सम्मान

पुलिस मुख्यालय की तरफ से बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। झारखंड में उग्रवादी संगठन, संगठित अपराधी गिरोह और अन्य अपराध के खिलाफ झारखंड पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी वजह से इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल पुलिस सेवा या अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस दिया जाता है।

सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों की लिस्ट

  • डॉ. माइकल राज एस, आईजी 
  • अन्नेपु विजयालक्ष्मी, आईजी 
  • नीरज कुमार, डीएसपी 
  • साकेत कुमार सिंह, पु0 महा0, सीआरपीएफ, झा0 सेक्टर
  • अमोल विनुकांत होमकर, पु0 महा0 (अभि0),
  • माईकलराज एस0, पु0 महा0, बोकारो zone
  • अनुप बिरथरे, पु0 महा0, झा0 जगुवार
  • इन्द्रजीत माहथा, पुलिस उप-महा0, झा0जगुवार
  • धनंजय कुमार सिंह, पुलिस उप-महा0,JWTS नेतरहाट
  • अश्वनी कुमार सिन्हा, पु0उप-महा0 संचार एवं तकनीकी सेवाएं
  • रेश्मा रमेशन,पुलिसअधी0,पलामू
  • मिथिलेश कुमार, उप-समादेष्टा