गुमला: झारखंड के गुमला जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत के मुताबिक कई लोगों ने उसकी बेटी के साथ रेप किया और उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़िता को सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गुमला रेफर कर दिया गया। बाद में उसे RIMS रेफर कर दिया गया। फिलहाल पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही रेप की पुष्टि हो सकती है। पुलिस की टीम रिपोर्ट कलेक्ट करने के लिए RIMS भेजी गई है।
पिता ने कई लोगों पर रेप का लगाया आरोप
पुलिस ने शनिवार को बताया कि झारखंड के गुमला जिले में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसकी 13 साल की बेटी के साथ रेप किया और बेरहमी से उसकी पिटाई की। पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को उस व्यक्ति की शिकायत पर पालकोट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। इसके अलावा लड़की को बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया है। वहीं पालकोट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अंकित राज ने कहा, "लड़की की मेडिकल रिपोर्ट लेने के लिए रांची के RIMS में एक पुलिस टीम भेजी गई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही रेप की पुष्टि हो सकती है।"
RIMS रेफर की गई पीड़िता
पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के अनुसार, गुरुवार रात उसकी बेटी घर के बाहर बेहोश हालत में मिली थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया गया और बेरहमी से पिटाई की गई। हालांकि, पिता ने इस कथित अपराध में शामिल आरोपियों की संख्या नहीं बताई। पिता ने पुलिस को बताया, "लड़की को सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उसे गुमला रेफर कर दिया। गुमला के सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रांची के RIMS रेफर कर दिया।" वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (इनपुट- पीटीआई)
यह भी पढ़ें-
अजगर पकड़ा, टुकड़ों में काटा और पका कर खा लिया; तीन दोस्त गिरफ्तार