1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड: जब वर्कशॉप में फुफकारते हुए घुस गया जहरीला नाग, मचा हड़कंप, किया गया कैद-देखें वीडियो

झारखंड: जब वर्कशॉप में फुफकारते हुए घुस गया जहरीला नाग, मचा हड़कंप, किया गया कैद-देखें वीडियो

झारखंड के बोकारो जिले के चास के पुरुलिया रोड के कांड्रा स्थित एक गाड़ी के वर्क शॉप में लोग काम कर रहे थे कि अचानक एक जहरीला सांप फुफकारता हुआ आगे बढ़ने लगा। सांप को देखते ही हड़कंप मच गया। वीडियो में देखें कैसे उसे कैद किया गया।

वर्कशॉप में निकला जहरीला सांप- India TV Hindi
Image Source : REPORTER वर्कशॉप में निकला जहरीला सांप

झारखंड: बोकारो के चास के पुरुलिया रोड के कांड्रा स्थित एक गाड़ी के वर्क शॉप में लोग द्वितीय पाली में काम कर रहे थे कि अचानक इसी दौरान एक जहरीला कोबरा सांप फुफकारता हुआ वर्क शॉप के अंदर घुस आया, इस वर्क शॉप में काम कर रहे कुछ मजदूरों की नजर इसपर पड़ी तो वर्कशॉप में अफरा तफरी मच गई। लोग काम छोड़कर बाहर निकलकर भागने लगे। इसी दौरान इसकी सूचना वन विभाग को दी गई और वन विभाग की टीम ने सांप को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।

वर्कशॉप में अचानक जहरीला नाग निकला तो उसे देखते ही सबके होश पाख्ता हो गए। वर्क शॉप में काम कर रहे लोगों के बीच अचानक अफरा तफरी मच गई। इस मची अफरा तफरी के बीच कैसे इस जहरीले कोबरा का किया गया रेस्क्यू। इसका वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

देखें वीडियो

दरअसल रेस्क्यू टीम को इस जहरीले सांप को वर्क शॉप से निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएल के सुरक्षा विभाग में काम करने वाले सर्प मित्र की टीम जब मौके पर पहुंची तो सांप बिल के अन्दर जा घुसा था जहां बिल से निकालने के लिए जब भी प्रयास किया जाता सांप एक बिल से दूसरे बिल में जा घुस जाता था। रेस्क्यू टीम ने कई बार सांप की पूंछ पकड़नी चाही लेकिन पहले कामयाब नहीं हो सके, परन्तु बाद में रेस्क्यू टीम के सर्प मित्र एमपी पांडे ने सांप की पूंछ को कसकर पकड़कर सांप को बिल से बाहर निकाला।

इस रेस्क्यू के दौरान सांप को गैलन के अंदर डालने के दौरान वह खतरनाक सांप कई बार भागने का प्रयास करता रहा। लेकिन अंत में सांप का रेस्क्यू करके उसे जंगल में छोड़ दिया गया। जब सांप को जंगल में छोड़ दिया गया तो वर्कशॉप में काम करने वाले लोगों ने चैन की सांस ली।  

(बोकारो से मृत्युंजय की रिपोर्ट)