1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. पुलिस के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, खाकी वर्दी ने पकड़ रखे थे पीड़ित के हाथ और बाल-VIDEO

पुलिस के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, खाकी वर्दी ने पकड़ रखे थे पीड़ित के हाथ और बाल-VIDEO

पुलिस के सामने सरेआम युवक की हो रही पिटाई पर एक्शन लिया गया है। युवक की पिटाई के मामले में पुलिस भी साथ दे रही थी। वारयल वीडियो पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पुलिस के सामने युवक की पिटाई- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस के सामने युवक की पिटाई

बोकारो में पुलिस के सामने ही युवक की होती रही पिटाई. पुलिस बना मूकदर्शक. वीडियो हुआ वायरल. पिटाई करनेवाला आरक्षी का बेटा निकला. आरक्षी के बेटे ने मुखिया के बेटे को पुलिस के सामने ही पीटा, वीडियो वायरल, एसपी ने आरक्षी को किया निलंबित।

पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

झारखंड के बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ के पास का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में एक युवक दूसरे युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने हुए हैं।

पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची

दरअसल, मामूली विवाद में मुखिया के बेटे और एक आरक्षी के बेटे के बीच झगड़ा हो गया। विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पिटाई करने वाला युवक पुलिसकर्मी का बेटा है और मार खा रहा युवक मुखिया का बेटा है। 

पुलिस ने पीड़ित युवक के पकड़े थे हाथ और बाल

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी पिटाई करने वाले को रोकने की बजाय पीड़ित युवक के हाथ और बाल पकड़े हुए थे। दूसरा पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता। युवक पुलिस के सामने ही लगातार थप्पड़-घूंसे बरसाता रहता है।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

वीडियो वायरल होने के बाद बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने तत्काल संज्ञान लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी आरक्षी एकरार और उनके बेटे के खिलाफ सिटी थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। आरक्षी एकरार को लाइन हाजिर करते हुए निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि इस तरह की घटना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की छवि धूमिल करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा

बोकारो के इस वायरल वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस के सामने ही लोग सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को पिटाई करने वाले युवक के खिलाफ तुंरत ही कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस इस मामले में मूकदर्शक बन आरोपी का साथ देती रही।

बोकारो से मृत्युंजय की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

पुलिस ने लापता बच्ची को खोजने के लिए 6 घंटे तक चलाया अभियान, बच्ची जहां मिली, वह देखकर हर कोई हुआ हैरान

झारखंड में नशे में बेकाबू हुआ देवर, भाभी और 10 साल की भतीजी को कुल्हाड़ी से मार डाला