1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी की

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी की

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान प्राप्त OMR कार्बन कॉपी का मिलान और उसकी स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी सीआईडी द्वारा गठित टीम ने शुरू कर दी है।

Ranchi Protest- India TV Hindi
Image Source : PTI रांची में धरने पर बैठे छात्र

झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 में वांछित 7 आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की गई है। सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ वारंट तामील करने के लिए सीआईडी टीम ने राज्य के अलग-अलग जिलों में छापेमारी की है।

इन आरोपियों की तलाश में हुई छापेमारी

  1. आदित्य पाण्डेय, निवासी पेप्सी ग्राउंड, थाना नामकुम, जिला रांची।
  2. पवन कुमार सिंह, निवासी हरीनगर, थाना टाटीसिलवे, जिला रांची।
  3. रविशंकर कुमार, निवासी बरालोटा, थाना टाउन थाना, जिला पलामू।
  4. संतोष कुमार सिंह, निवासी हमीदगंज, थाना टाउन थाना, जिला पलामू।
  5. सानन्द प्रकाश, निवासी सेक्टर-3, थाना बोकारो स्टील सिटी, जिला बोकारो।
  6. लालू कुमार यादव, निवासी कोरा, थाना सदर, जिला हजारीबाग।
  7. सौरभ कुमार पाण्डेय, निवासी हंसगर, थाना बेगाबाद, जिला गिरिडीह।

OMR कार्बन कॉपी की जांच शुरू

सीआईडी द्वारा गठित टीम ने OMR कार्बन कॉपी का मिलान और उसकी स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह OMR कार्बन कॉपी सीआईडी को जांच के दौरान मिली थी। जांच टीम साक्ष्यों का मिलान और उनका संकलन कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसी के अनुसार मामले में अनुसंधान लगातार जारी है। जांच के दौरान सामने आ रहे साक्ष्यों के आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अभय तिवारी नाम के व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगे हैं और रांची में प्रदर्शन करने वाले लोगों की मांग है कि जिन परीक्षाओं में अभय तिवारी ने धांधली की है, उन सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाना चाहिए।

अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी

सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया, "आरोपियों की तलाश में राज्य में कई स्थानों पर छापे मारे गए। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।" बयान के अनुसार, सीआईडी द्वारा गठित एक टीम ने जांच के दौरान मिले ओएमआर की कार्बन प्रतियों का मिलान और बारीकी से जांच शुरू की ताकि मामले में साक्ष्य जुटाए जा सकें। सीआईडी ने इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते भी शामिल हैं। जांच एजेंसी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें-

'खनिज झारखंड का तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?' CM सोरेन ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा JPSC परीक्षा विवाद, याचिकाकर्ता ने की CBI जांच की मांग; जानें क्या-क्या हैं डिमांड