1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंडः धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच एनकाउंटर, अपराधी भानु को लगी गोली

झारखंडः धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच एनकाउंटर, अपराधी भानु को लगी गोली

झारखंड पुलिस ने भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के 12 साथियों को गिरफ्तार किया है, जो दुबई से राज्य में आपराधिक नेटवर्क चलाता है।

पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच एनकाउंटर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच एनकाउंटर

धनबाद पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच हुए मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है। मुठभेड़ की घटना धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में मंगलवार की सुबह हुई है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी भानु मांझी को गोली लगी है। 

पुलिस और बदमाश के बीच चली गोली

जानकारी के मुताबिक, धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान हीरो के अपराधी राजगंज में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना पर उन्होंने एक पुलिस टीम का गठन कर राजगंज भेजा।  पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। 

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से गोली चली। इस दौरान एक अपराधी भानु मंझी को गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एसएसपी समेत गई पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

 गैंगस्टर प्रिंस खान के 12 साथी गिरफ्तार

वहीं, पुलिस ने भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के 12 साथियों को गिरफ्तार किया है, जो दुबई से राज्य में आपराधिक नेटवर्क चलाता है। गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रिंस खान का करीबी सहयोगी और प्रमुख सहयोगी सैफी उर्फ ​​मेजर भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए लोगों में शूटर सूरज टांडी (संबलपुर), आशीष कुमार सिंह (जमशेदपुर), तौकीर राजा (वासेपुर) और लकी विशाल (जमशेदपुर) शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए गिरोह के अन्य सदस्यों में साजिशकर्ता और वित्तीय संचालक अफरीदी राजा (वासेपुर), पवन कुमार सिंह (वासेपुर), ऋतिक कुमार विश्वकर्मा (कतरास), विक्रम कुमार साव, अमन कुमार गुप्ता, आकाश कुमार वर्णवाल, तौकील अंसारी और अभिषेक पांडे शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्तौल, तीन ज़िंदा कारतूस, दो देसी बम, 31,970 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फ़ोन बरामद किए हैं।

रिपोर्ट- कुंदर सिंह, धनबाद