A
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंडः अविवाहित बेटी मां बनी तो पिता ने पार की हैवानियत की हदें, जज्जा-बच्चा को मारकर दफनाया

झारखंडः अविवाहित बेटी मां बनी तो पिता ने पार की हैवानियत की हदें, जज्जा-बच्चा को मारकर दफनाया

झारखंड के गढ़वा में पिता को बेटी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि कुंवारी बेटी ने बच्चे को जन्म दिया तो पिता गुस्सा हो गया और दोनों को मार डाला। बेटी का प्रेमी जेल में है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के औरैया गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता ने अपने अविवाहित बेटी को मां बनने पर नवजात और बेटी को मौत के घाट उतार दिया और कब्र में दफना भी दिया। इसके बाद घटना की गुप्त सूचना मिलते ही गढ़वा जिले के मेराल थाना पुलिस ने किशोरी और उसके नवजात बच्चे को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बेटी का प्रेमी जेल में

इसके साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, औरैया गांव निवासी अनिल चौधरी ने अपनी ही अविवाहित मां बनी नाबालिग लड़की और उसके एक दिन के बच्चे की हत्या कर शव को औरैया नदी किनारे दफना दिया था। इससे पहले अनिल चौधरी ने अपनी बेटी के प्रेमी को नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर विवाह करने का दबाव देने के आरोप में जेल भेजवा दिया था। जो एक सप्ताह पूर्व जेल से छूटकर घर आया था। 

बेटी की हत्या की आरोप में पिता गिरफ्तार

अनिल की नाबालिक बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया। जेल गए प्रेमी को जानकारी मिली कि उसके बच्चे की हत्या करने की साजिश रची जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही प्रेमी ने मेराल थाना को इस संबंध में लिखित आवेदन दिया था। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी दलबल के साथ गांव में पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर नदी किनारे दफनाया गया शव को जमीन की खुदाई कर निकलवाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और सभी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। वहीं मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया की मजिस्ट्रेट मेराल अंचलधिकारी यशवंत नायक की उपस्थिति में कब्र से निकाला गया दोनों शव और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इनपुट- अरुण कुमार, गढ़वा