A
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ रेड अलर्ट, लोगों से की गई खास अपील

झारखंड के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ रेड अलर्ट, लोगों से की गई खास अपील

झारखंड के जिन जिलों में भारी बारिश होनी है। उन जिलों के नाम भी सामने आए हैं। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

बारिश में छाते से खुद को बचाता युवक- India TV Hindi
Image Source : PTI बारिश में छाते से खुद को बचाता युवक

देश के अधिकतर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। पहाड़ों में भूस्खलन जैसी घटनाएं भी हो रही हैं। इस बीच, झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ये बारिश झारखंड के कई जिलों में 23 और 24 जुलाई के बीच होन का अनुमान है।

इन जिलों में होगी जमकर बारिश

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, देवघर, जमुई, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

चलेंगी तेज हवाएं भी

इसके साथ ही पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेल-खरसावां जिले में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इन सभी जिलों में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा तक) भी चल सकती हैं।

लोगों से की गई खास अपील

मौसम विभाग एवं स्थानीय प्रशासन ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर लोगों से खास अपील की है। इसमें कहा गया कि स्थानीय लोग सतर्क रहें और अचानक मौसम परिवर्तन से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों का पालन करें।

जानिए मानसून की स्थिति

इस सीजन का मानसून वर्तमान में बीकानेर और सीकर से होकर डाल्टनगंज और पुरुलिया होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रहा है। यह स्थिति झारखंड में लगातार सक्रिय मानसून की स्थिति को बनाए रखने में सहायक है।

गिर सकती है आसमानी बिजली

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वालों लोगों को खास सावधानी बरतनी होगी। बारिश के अलर्ट के बीच आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है।